हालात

अमृतसर के मंदिर पर ग्रेनेड से हमला, बाइक सवारों ने फेंका विस्फोटक

घटना की सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर ठाकुर द्वार मंदिर की ओर आते हुए दिखाई देते हैं। कुछ सेकंड रुकने के बाद उनमें से एक व्यक्ति मंदिर की ओर कुछ विस्फोटक सामग्री फेंकता दिखता है और फिर वे मौके से भाग जाते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

अमृतसर शहर में एक मंदिर के बाहर हुए विस्फोट से इसकी दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और खिड़कियों के शीशे टूट गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इससे अमृतसर के खंडवाला क्षेत्र के निवासियों में दहशत फैल गई है।

घटना की सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर ठाकुर द्वार मंदिर की ओर आते हुए दिखाई देते हैं। कुछ सेकंड रुकने के बाद उनमें से एक व्यक्ति मंदिर की ओर कुछ विस्फोटक सामग्री फेंकता दिखता है और फिर वे मौके से भाग जाते हैं।

अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मंदिर के पुजारी ने पुलिस को रात करीब दो बजे घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

भुल्लर ने कहा कि पुलिस टीम विस्फोट में शामिल लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र कर लिए हैं तथा जांच जारी है।

पिछले चार महीनों में अमृतसर और गुरदासपुर में पुलिस चौकियों को भी निशाना बनाया गया है और विस्फोट की कई घटनाएं हुई हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 18 साल की उम्र में आमिर ने किया था सनी देओल के साथ काम और 'फ्रॉम पिंक टू पावर' पैनल में शामिल होंगी तापसी

  • ,
  • पाकिस्तानः अदालत ने इमरान खान को अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया, गंभीर बीमार होने की अटकलों के बीच फैसला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सरकारी विद्यालयों में बिना अनुमति प्रवेश, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक क्यों: अशोक गहलोत

  • ,
  • चमोली सुरंग हादसा: मलबे से एक और लापता श्रमिक का शव बरामद, मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हुई

  • ,
  • राजस्थान में खाद के लिए धक्के खा रहे किसान, लौट रहे खाली हाथ, यह लापरवाही नहीं, सुनियोजित लूट हैः अशोक गहलोत