हालात

गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल को मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया

गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्वासपात्र रहीं आनंदी बेन पटेल को मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। वे ओम प्रकाश कोहली का स्थान लेंगी।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया मध्य प्रदेश की नई राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल को मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। शुक्रवार देर शाम इस बारे में अधिसूचना जारी की गई।

आनंदी बेन पटेल गुजरात की मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं। उनके पास कई अहम मंत्रालय थे। गुजरात में उन्हें नरेंद्र मोदी के बाद सबसे बड़ी आर्थिक सुधारक के तौर पर देखा जाता है।

आनंदी बेन पटेल 1988 में बीजेपी में शामिल हुई थीं। वे पहली बार तब चर्चा में आईं, जब उन्होंने अकाल पीड़ितों के लिए इंसाफ मांगने के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

1995 में शंकर सिंह वाघेला ने जब बगावत की थी, तो उस मुश्किल घड़ी में उन्होंने नरेंद्र मोदी के साथ पार्टी के लिए काम किया था। तब से ही वे नरेंद्र मोदी की विश्वासपात्र बन गई थीं।

1998 में गुजरात कैबिनेट में आने के बाद से उन्होंने शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण जैसे मंत्रालयों का जिम्मा संभाला।

आनंदी बेन विज्ञान से स्नातक हैं। 1967 में उन्होंने अहमदाबाद के मोहिनीबा कन्या विद्यालय में हायर सेकंडरी स्टूडेंट्स को विज्ञान और गणित पढ़ाना शुरू किया। बाद में वे इसी स्कूल में प्रिंसिपल भी रहीं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?