
मुंबई में अंधेरी ईस्ट सीट पर होने वाला उपचुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। मनसे चीफ राज ठाकरे ने शिवसेना के उम्मीदवार को समर्थन किया है। मनसे चीफ राज ठाकरे ने बीजेपी से अपील की है कि शिव सेना के दिवंगत विधायक रमेश लटके की पत्नी ऋतुजा के विरोध में कोई उम्मीदवार खड़ा ना करें।
Published: undefined
राज ठाकरे ने केवल शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी की उम्मीदवार ऋतुजा लटके का समर्थन किया है, बल्कि उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को क पत्र लिख कर ऋतुजा लटके के समर्थन में बीजेपी की उम्मीदवारी वापस लेने की मांग की है।
Published: undefined
बता दें कि रमेश लटके के निधन की वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराना पड़ रहा है। अंधेरी पूर्व विधानसभा का चुनाव 3 नवंबर को कराया जाना है। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से लटके की पत्नी ऋतुजा लटके, बीजेपी की तरफ से पूर्व नगरसेवक मुरजी पटेल सहित कुल 14 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं। सोमवार 17 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। जिसको देखते हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined