
तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू और ‘जनसेना’ प्रमुख पवन कल्याण ने शनिवार को आंध्र प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 118 उम्मीदवारों की अपनी पहली संयुक्त सूची की घोषणा की।
पहली सूची के अनुसार, टीडीपी उम्मीदवार 94 निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे जबकि जनसेना 24 सीट पर चुनाव लड़ेगी।
टीडीपी-जनसेना गठबंधन पर आंध्र प्रदेश के उंदावल्ली में अपने आवास पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा, “यह गठबंधन राज्य के भविष्य के लिए है। यह एक महान प्रयास के लिए पहला कदम है।” राज्य के 175 विधानसभा क्षेत्रों में से शेष 57 के लिए सीट बंटवारे की घोषणा जल्द किये जाने की उम्मीद है।
गठबंधन के हिस्से के रूप में जनसेना राज्य की कुल 25 में से तीन लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए