हालात

दिल्ली के अस्पताल में गुस्साए मरीज ने डॉक्टर पर किया कैंची से हमला, शराब की लत छुड़ाने के लिए किया गया था भर्ती

पुलिस के अनुसार डॉ. विपिन झा जैसे ही मरीज का इलाज करने आए, तो वह हिंसक हो गया और अस्पताल छोड़ने पर अड़ गया। डॉक्टर ने उसे आराम देने की कोशिश की, लेकिन गुस्से में आकर उसने कैंची उठा ली और डॉक्टर पर हमला करने की कोशिश की। डॉक्टर के हाथ पर कुछ खरोंच लगी हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में एक मरीज ने शुक्रवार को एक डॉक्टर पर कथित तौर पर कैंची से हमला कर दिया, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया। मरीज को शराब की लत छुड़ाने के लिए भर्ती किया गया था। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामले में डॉक्टर ने कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है।

पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने कहा कि सुबह सूचना मिली कि पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर स्थित केंद्रीय अस्पताल के आईसीयू में एक मरीज ने एक डॉक्टर को चाकू मार दिया है। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि आरोपी कुलदीप सिंह (40) को 13 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था ताकि उसे शराब की लत से मुक्ति मिल सके और उसका कभी-कभार पड़ने वाले दौरे का इलाज भी हो सके।

डीसीपी बंसल ने कहा कि अस्पताल में जब डॉ. विपिन झा उसका इलाज करने आए, तो मरीज हिंसक हो गया और उसने इलाज से बचने की कोशिश की और अस्पताल छोड़ने पर अड़ गया। डॉक्टर ने चिड़चिड़े मरीज को आराम देने की कोशिश की, लेकिन गुस्से में आकर सिंह ने कैंची उठा ली और डॉक्टर पर हमला करने की कोशिश की। डॉक्टर के हाथ पर सिर्फ कुछ खरोंच लगी हैं।

डीसीपी बंसल ने कहा कि पुलिस ने घटना में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है क्योंकि डॉक्टर ने मरीज के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की थी। सूत्रों के अनुसार फिलहाल मरीज का इलाज जारी है और उसे कड़ी निगरानी में रखा गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान ने होर्मुज में UAE के जहाजों पर दागे मिसाइल, भारतीय नाविक की मौत, जॉर्डन, बहरीन, कुवैत पर भी हमला

  • ,
  • ट्रंप ने अमेर‍िका को होर्मुज स्‍ट्रेट का संरक्षक घोषित किया, जहाजों की आवाजाही पर 20 फीसदी शुल्‍क का किया ऐलान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान में तनातनी बढ़ी, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर संकट मंडराया

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः चंपत राय और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी के लिए अदालत जाएंगे वकील, पुलिस के रवैये से नाराजगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज को लेकर अमेरिका-ईरान में तनातनी बढ़ी, दुनिया भर में ठप हो सकती है कच्चे तेल की सप्लाई