हालात

दिल्ली में फिर लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान, सीएम केजरीवाल ने कहा- लॉकडाउन के दौरान दी जाएगी काफी रियायत

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान काफी रियायत दी जाएगी। उन्होंने बताया कि राजधानी में निजी दफ्तर 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं। जरूरी सामान की दुकानें रोज खुलेंगी। दिल्ली मेट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ शुरू की जा रही है।

फोटो: ANI
फोटो: ANI 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में सोमवार के आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा, लेकिन काफी रियायत दी जा रही है। उन्होंने बताया कि बाजार, मॉल को ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक के लिए खोला जा रहा है।

सीएम केजरीवाल ने बताया कि निजी दफ्तर 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं। जरूरी सामान की दुकानें रोज खुलेंगी। दिल्ली मेट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकारी दफ्तरों में ग्रुप ए अधिकारी 100 फीसदी और बाकी इसके नीचे वाले 50 फीसदी ऑफिसर काम करेंगे। जरूरी सेवाओं में 100 फीसदी कर्मचारी काम करेंगे।

सीएम केजरीवाल ने कहा, “विशेषज्ञों के साथ बात करके ये तय किया गया है कि अगली वेव की 37,000 केसों का पीक मानकर तैयारी शुरू की जाए। 420 टन ऑक्सीजन की स्टोरेज क्षमता तैयार की जा रही है। 25 ऑक्सीजन टैंकर खरीदे जा रहे हैं और 64 ऑक्सीजन प्लांट लग रहे हैं।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 05 Jun 2021, 12:31 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: '4 सेकंड तक कोई कंट्रोल नहीं था', टर्बुलेंस वाली फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, चमोली हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में 'सबवेंशन स्कीम' के नाम पर घर खरीदारों से धोखाधड़ी, इस तरह दिया गया धोखा, ईडी ने की छापेमारी

  • ,
  • Air India AI2379 हादसे पर Airbus की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, सिर्फ टर्बुलेंस नहीं था मामला, 7 सेकंड में क्या हुआ?

  • ,
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला: घंटों पूछताछ के बावजूद हमले का ठोस कारण पता नहीं कर पाए जांचकर्ता, आईबी भी जांच में शामिल

  • ,
  • झारखंड के कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल