
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को एक और झटका लगा है। बीजेपी को यह झटका झरखंड में लगा है। झारखंड की मांडू सीट से बीजेपी विधायक जय प्रकाश पटेल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रभारी गुलाम अहमद मीर मौजूद रहे।
Published: 20 Mar 2024, 12:09 PM IST
कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद जय प्रकाश पटेल ने कहा कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में हमने ना सर्फ भारतीय जनता पार्टी, बल्कि समूचित एनडीए गठबंधन के 11 लोकसभा सीटों पर जाकर प्रचार किया था और बीजेपी को प्रचंड बहुमत दिलाने का काम किया था। उनके सहयोगी दल आजसू पार्टी के लिए भी मैंने प्रचार किया था। अभी प्रस्थिति कुछ ऐसी थी कि हमें लगा अब झारखंड के लोगों के लिए और हमारे पिता टेक लाल महतो जो झारखंड आंदोलन के अग्रणीय नेता थे, उनके सपनों के लिए काम करना चाहिए।
Published: 20 Mar 2024, 12:09 PM IST
पटेल ने कहा कि मुझे लगा कि टेक लाल महतो के जो सपने झारखंड को संवारने और बढ़ाने के थे, उसे एनडीए गठबंधन में जाकर आगे बढ़ाएंगे। जब मैं बीजेपी में शामिल हुआ और यह पाया कि हमारे पिता के जो सपने थे और विचार थे, उसे मैंने उस दल में नहीं पाया। मेरे पिता जी हमेशा महागठबंधन के समर्थक रहे हैं। और आज मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि पूरे देश में राहुल गांधी जी की अगुवाई में जिस तरह से इंडिया गठबंधन आगे बढ़ रहा है, इसका नतीजा आगामी लोकसभा चुनाव में शानदार दिखने वाला है।
Published: 20 Mar 2024, 12:09 PM IST
जय प्रकाश पटेल ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह से पदयात्रा की, उससे झरखंड के लोगों में उनके प्रति रुझान बढ़ा है। युवा नेता राहुल गांधी जी के नेतृत्व में इस बार झरखंड की जनता ने ठान लिया है कि 14-14 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन को जिताकर झारखंड को बचाना है। इसी संकल्प के साथ मैंने भी आज कांग्रेस पार्टी को ज्वॉइन किया है।
Published: 20 Mar 2024, 12:09 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 20 Mar 2024, 12:09 PM IST