हालात

राजस्थान: कोटा में एक और कोचिंग स्टूडेंट ने किया सुसाइड, JEE की तैयारी कर रहा था छात्र, इस महीने में ये तीसरा मामला

एएसआई लाल सिंह तंवर ने बताया कि सूचना मिली थी कि अंबेडकर कॉलोनी स्थित जैन विला रेजीडेंसी हॉस्टल में जेईई के छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राजस्थान के कोटा में जेईई की तैयारी कर रहे एक अभ्यर्थी ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मृतक अभ्यर्थी ओडिशा का निवासी है। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के अनुसार, ओडिशा निवासी अभिजीत गिरी (18) अप्रैल 2024 से कोटा में रह कर जेईई की तैयारी कर रहा था। पिछले 10 दिनों में कोटा में कोचिंग छात्र की आत्महत्या का यह तीसरा मामला है। एएसआई लाल सिंह तंवर ने बताया कि सूचना मिली थी कि अंबेडकर कॉलोनी स्थित जैन विला रेजीडेंसी हॉस्टल में जेईई के छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Published: undefined

पुलिस ने बताया कि अभिजीत गिरी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। हॉस्टल मालिक राजेंद्र जैन ने बताया कि अभिजीत अप्रैल 2024 से इसी हॉस्टल में रह रहा था। वह जेईई की तैयारी कर रहा था। 15 जनवरी को अभिजीत से किराए को लेकर बात हुई थी।

उस दौरान उसने कहा था कि वह एक महीना और यहीं रहेगा। 16 जनवरी को रात 8 बजे जब मेस वाला (सोनू यादव) टिफिन देने आया तो अभिजीत ने दरवाजा नहीं खोला। इसके तुरंत बाद जब दरवाजा तोड़ा गया तो अभिजीत पंखे से लटका हुआ मिला।

Published: undefined

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोटा में 2025 के पहले महीने में छात्र आत्महत्या का यह तीसरा मामला है। इससे पहले 7 जनवरी को हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी नीरज जाट (19) ने जवाहर नगर इलाके में अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी।

वह दो साल से कोटा में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वहीं, 8 जनवरी को विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में अभिषेक लोढ़ा (19) ने भी पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह कोटा में रहकर जेईई एडवांस की तैयारी कर रहा था।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: नीट यूजी पेपर लीक, संसदीय समिति में विपक्षी सांसदों की नाराजगी, एनटीए से किए सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरानी सांसद की धमकी, अगर हमला हुआ तो काट देंगे समुद्र के नीचे मौजूद इंटरनेट केबल और इबोला का कहर

  • ,
  • देश में 'वेदर इमरजेंसी'! 47.6 डिग्री के टॉर्चर से कांपा बांदा, भीषण गर्मी की चपेट में आधा हिंदुस्तान, लोग बेहाल

  • ,
  • पेपर लीक पर राहुल गांधी का PM मोदी पर सीधा वार, कहा- इटली में रील्स और भारत में लाठियां, छात्रों का भविष्य बर्बाद

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: मारुति की कारें जून से हुई होंगी महंगी और शेयर बाजार, रुपया और सोना-चांदी का जानें आज का हाल