हालात

उत्तराखंड के टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा! वैन के खाई में गिरने से पांच की मौत, 3 घायल

टिहरी जिले के घनसाली ब्लॉक में एक यूटिलिटी वैन खाई में गिर गई।बताया जा रहा है कि इस यूटिलिटी वैन में आठ लोग सवार थे।हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

उत्तराखंड के टिहरी जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक इसमें पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, टिहरी जिले के घनसाली ब्लॉक में एक यूटिलिटी वैन खाई में गिर गई।बताया जा रहा है कि इस यूटिलिटी वैन में आठ लोग सवार थे। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने यूटिलिटी वैन के खाई में गिरने की जानकारी पुलिस को दी।सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

बता दें कि 5 जून को यमुनोत्री नेशनल हाइवे के डामटा के पास एक यात्री बस खाई में गिर गई थी। इस बस में कुल 30 लोग सवार थे। हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 4 घायल हुए थे। बस में मध्य प्रदेश के श्रद्धालु सवार थे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • दिल्ली पुलिस ने न्यूज एजेंसी यूएनआई का दफ्तर सील किया, कार्रवाई के दौरान पत्रकारों /कर्मचारियों से बदसुलूकी का आरोप

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रीमियम पेट्रोल कीमत वृद्धि पर भड़के प्रमोद तिवारी, कहा- ये मुनाफाखोरी है, कीमत वापस लें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की सेना की बड़ी चेतावनी, 'अब दुनिया भर के पार्क, पर्यटन स्थल दुश्मनों के लिए सुरक्षित नहीं'

  • ,
  • बंगाल चुनाव के बाद मोदी सरकार NRC और जनगणना के नाम पर लोगों की नागरिकता छीनेगी : ममता बनर्जी

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बीच सोने के रेट में गिरावट, चांदी के दाम बढ़े और शेयर बाजार में तेजी