हालात

किरन रिजिजू कानून मंत्री के पद से हटाए गए, अर्जुनराम मेघवाल को मिली कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी

किरन रिजिजू अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। केंद्रीय कैबिनेट में बड़े फेरबदल किए गए हैं, उसी के तहत किरन रिजिजू का मंत्रालय बदल दिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटा दिया गया है। रिजिजू की जगह  अर्जुनराम मेघवाल को कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रिजिजू अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। केंद्रीय कैबिनेट में बड़े फेरबदल किए गए हैं, उसी के तहत किरन रिजिजू का मंत्रालय बदल दिया गया है।

किरन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटाए जाने पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “किरन रिजिजू कानून नहीं, अब भू विज्ञान मंत्री हैं। कानूनों के पीछे के विज्ञान को समझना आसान नहीं है। वे अब विज्ञान के नियमों से जूझने की कोशिश करेंगे। गुड लक मेरे दोस्त।”

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने ट्वीट कर कहा, “पिछले कुछ समय से कानून मंत्री के तौर किरन रिजिजू द्वारा जजों की नियुक्ति और अदालतों के काम करने के तौर तरीकों को लेकर की जा रही टिप्पणियों और हस्तक्षेप ने मोदी सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थीं, सरकार ने अपनी छवि बचाने के लिए अपने क़ानून मंत्री की बलि देकर अच्छा किया।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 18 May 2023, 10:49 AM IST

  • झारखंडः हेमंत सोरेन ने JSSC-CGL समेत TDPL से हुई सभी परीक्षाओं को किया रद्द, 2014 से होगी जांच, छात्रों में जश्न

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: झारखंड में बड़ा फैसला, हेमंत सोरेन कैबिनेट ने TDPL द्वारा आयोजित JSSC-CGL परीक्षा की रद्द, होगी जांच!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान ज्ञापन समझौते की 60 दिनों की डेडलाइन खत्म और इंडोनेशिया में भूकंप से 68 लोगों की मौत

  • ,
  • सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी की नई सोशल मीडिया टीम को दी चुनौती, कहा- बधाई, लेकिन हारने के लिए तैयार रहें

  • ,
  • उज्जैन: महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, बैरिकेड्स टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति, कई घायल