हालात

पंजाब के लुधियाना में 20 मिनट में लुट गया 12 करोड़ कीमत का 30 किलो सोना

पंजाब के लुधियाना में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े एक फाइनेंस कंपनी से 30 किलो सोना लूट लिया। लूट की वारदात सीसीटीव कैमरे में कैद हुई है।

फाइल फोटो : आईएएनएस
फाइल फोटो : आईएएनएस 

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में चार हथियारबंद लुटेरों ने दिनदहाड़े एक वित्तीय सेवा कंपनी से बंदूक की नोक पर 30 किलोग्राम सोना लूट लिया। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि गिल रोड पर इंडिया इंफोलाइन फाइनेंस लिमिटेड (आईआईएफएल) कंपनी में सुबह 11 बजे के आसपास डकैती की सूचना मिली। यह वारदात सीसीटीवी में भी दर्ज हुई है।

बदमाशों ने कंपनी के कर्मचारियों को रस्सी से बांध दिया और 20 मिनट के अंदर ही करोड़ों रुपये का सोना लूटकर फरार हो गए। लूटे गए सोने की कीमत 12 करोड़ रुपये है। जहां पर अपराध हुआ, इसके ठीक सामने एक अपराध जांच एजेंसी का कार्यालय है। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि जब बदमाश भाग गए, तब आईआईएफएल स्टाफ ने अलार्म बजाया।

घटना के समय कार्यालय में पांच कर्मचारी मौजूद थे और कोई ग्राहक नहीं था। पिछले 20 दिनों में लुधियाना में हुई यह दूसरी बड़ी डकैती है। 29 जनवरी को चार हथियारबंद हमलावरों ने वी. के. ज्वेलर्स से दो किलो सोने के आभूषण लूट लिए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, कई सड़कों पर जाम का खतरा

  • ,
  • मौसम अपडेट: राजस्थान, पंजाब-हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में आंधी-बारिश के आसार, दक्षिण भारत में भी बदलेगा मौसम

  • ,
  • दिल्ली: प्रदर्शन के चलते आज भी ट्रैफिक पर असर, कई प्रमुख मार्गों पर जाम की आशंका, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

  • ,
  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे