हालात

पंचतत्व में विलीन हुए अरुण जेटली, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई  

पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली को रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंत्येष्टि यहां यमुना किनारे निगमबोध घाट पर हुई। बेटे रोहन जेटली ने उन्हें मुखाग्नि दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली को रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंत्येष्टि यहां यमुना किनारे निगमबोध घाट पर हुई। बेटे रोहन जेटली ने उन्हें मुखाग्नि दी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को यहां के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में का निधन हो गया था। वह 66 साल के थे।

उनका पार्थिव शरीर उनके आवास से रविवार सुबह दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित बीजेपी मुख्यालय लाया गया, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी तादाद में लोग पहुंचे।

पार्टी मुख्यालय में दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने वालों में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, हर्षवर्धन, राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास, बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा शामिल थे।

निगम बोध घाट की ओर से जाने वाली सड़कों पर जेटली को याद करने वाले पोस्टर लगे हुए थे। 66 वर्षीय जेटली का शनिवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के दौरान निधन हो गया था। उन्हें 9 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 25 Aug 2019, 5:59 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'डरे हुए हैं अमित शाह, इसलिए संसद में नहीं आए', राहुल बोले- गृह मंत्री सदन को बताएं छात्रों पर गोली किसने चलाई

  • ,
  • एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान केंद्र पर बरसे राहुल गांधी, अमित शाह को घेरा, बोले- शिक्षा व्यवस्था पर RSS का कब्जा

  • ,
  • 'BJP इतिहास और शिक्षा व्यवस्था बदलना चाहती है', TMC सांसदों ने राहुल गांधी और प्रियांक खड़गे के बयान का समर्थन किया

  • ,
  • NEET UG पेपर लीक: 20 हजार पेज की चार्जशीट दाखिल, कोर्ट ने CBI से मांगे बाकी दस्तावेज, 3 अगस्त को अगली सुनवाई

  • ,
  • 'सच बोलने के लिए सजा मिले तो भी उठाती रहूंगी आवाज', प्रियंका गांधी का प्रह्लाद जोशी पर पलटवार