हालात

अरुण जेटली की पत्नी से मिलकर भावुक हुए गुलाम नबी आजाद, घर जाकर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को एम्स में निधन हो गया। उन्हें 9 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, गुलाम नबी आजाद समेत विपक्ष के कई नेताओं ने जेटली के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को एम्स में निधन हो गया। उन्हें 9 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, गुलाम नबी आजाद समेत विपक्ष के कई नेताओं ने जेटली के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी भी उनके घर पहुंचे, जहां अरुण जेटली का शव अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। आडवाणी ने जेटली को याद करते हुए कहा कि जेटली एक कद्दावर नेता और बेहतरीन प्रशासक तो थे ही साथ ही कानून का ज्ञान उनमें चार चांद लगा देता था।

आडवाणी अरुण जेटली के परिवार को ढांढस बंधाते भी नजर आए। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में अरुण जेटली ने लालकृष्ण आडवाणी के साथ काफी काम किया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपना लखनऊ दौरा बीच में ही रद्द कर दिल्ली पहुंचकर अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी।

आम आदमी के नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने भी जेटली के घर पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि दी। उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी अरुण जेटली के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी।

इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोहरा, आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू और राकांपा नेता शरद पवार समेत कई नेता अरुण जेटली के घर उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कोलकाता में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 9 लोगों की मौत, झारखंड में रद्द हुईं 44 परीक्षाएं

  • ,
  • दिल्लीः पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन समेत छह गिरफ्तार, एसटीपी टेंडर घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड परियोजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप, ACB ने की कार्रवाई

  • ,
  • अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, बोले- पीडीए के दबाव में सहयोगियों को सीटें देने की तैयारी, प्लान होगा फेल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी रिफाइनरी पर हूती का बड़ा ड्रोन हमला और ट्रंप बोले- किम जोंग ने दिया सकारात्मक जवाब