हालात

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 की मौजूदा लहर का पहला मामला आया सामने, गर्भवती महिला की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

कोविड-19 की मौजूदा लहर का अरुणाचल प्रदेश में पहला मामला सामने आया है, जानकारी के मुताबिक गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 की मौजूदा लहर का पहला मामला सामने आया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। राज्य निगरानी अधिकारी लोबसांग जांपा ने बताया कि आरटी-पीसीआर जांच के जरिए मंगलवार को एक मां और बेटी में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। गर्भवती महिला (34) ने सोमवार को बुखार और हल्की खांसी की शिकायत के बाद 'रैपिड एंटीजन टेस्ट' कराया था जिसमें वह संक्रमित पाई गई।

जांपा ने कहा, “संक्रमण की पुष्टि के लिए मंगलवार को आरटी-पीसीआर जांच कराई गई जिसकी रिपोर्ट में महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि महिला 13 मई को बेंगलुरु से ईटानगर आई थी। महिला की 53 वर्षीय मां भी आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट में संक्रमित पाई गई, लेकिन उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं। अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में गर्भवती महिला का इलाज चल रहा है, जबकि उसकी मां को 'पृथक-वास' में रखा गया है।

जांपा ने लोगों से न घबराने की अपील की और कहा कि वायरस का नया स्वरुप पहले की तुलना में गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया, स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) से परामर्श के बाद जल्द ही एक विस्तृत जन स्वास्थ्य परामर्श जारी किया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा