हालात

5 राज्यों में चुनाव खत्म होते ही लोगों को लगा महंगाई का झटका, LGP सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें नई कीमत

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही देश की जनता को महंगाई का झटका लगा है। एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है। गैस सिलेंडर की कीमतों में 41 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। यह इजाफा 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम पर किया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

3 दिसंबर को पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने वाले है। इससे पहले लोगों को महंगाई का झटका है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में देश के चारों महानगरों में इजाफा देखने को मिला है। देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में 21 रुपए की बढ़त देखने को मिली है। दिल्ली में गैस सिलेंडर के दाम 1775.50 21 रुपए बढ़कर 1796.50 रुपए पर आ गए हैं। जबकि मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1728 रुपए से बढ़कर 1749 रुपए पर आ गई है। वहीं कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 22.5 रुपए इजाफा देखने को मिला है और दाम 1885.50 रुपए से बढ़कर 1908 रुपए पर आ गए हैं। चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में सबसे ज्यादा 26.5 रुपए का इजाफा हुआ है और दाम 1942 रुपए से बढ़कर 1968.50 रुपए पर आ गए हैं।

दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई इजाफा देखने को नहीं मिला है। आंकड़ों के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 903 रुपए है. जबकि कोलकामा में 929 रुपए, मुंबई 902.50 रुपए और चेन्नई में दाम 918.50 रुपए है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम