हालात

राजस्थान: कांग्रेस का बीजेपी पर हमला, कहा- लोग अब नहीं आएंगे झांसे में, गहलोत और पायलट भी लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने अमित शाह पर तंज करते हुए कहा कि अमित शाह 180 सीट की बात कर रहे हैं, राम मंदिर के नाम पर जनता को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन जनता उनके झांसे में नहीं आएगी क्योंकि जनता अब समझदार हो गई है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  अशोक गहलोत ने कहा- बीजेपी सरकार जनता की भावनाओं के साथ खेलती

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ जुटी हुई है। बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि वह और सचिन पायलट साथ में चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान अशोक गहलोत ने जमकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार जनता की भावनाओं के साथ खेलती है।

उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर और देश भक्ति के नाम पर भी बीजेपी देश को भड़का रही है। वहीं अमित शाह पर तंज करते हुए गहलोत ने कहा, “अमित शाह 180 सीट की बात कर रहे हैं, राम मंदिर के नाम पर जनता को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन जनता उनके झांसे में नहीं आएगी क्योंकि जनता अब समझदार हो गई है।”

इस दौरान अशोक गहलोत ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आने वाले नेताओं को लेकर कहा कि बीजेपी की नीतियों में विश्वास न रखने वालों का कांग्रेस में स्वागत है।

बता दें कि राज्य में 7 दिसंबर को मतदान है और 11 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान में 33 जिले हैं, जिनमें कुल 200 विधानसभा सीटें हैं। मौजूदा वक्त में यहां बीजेपी सत्ता में है और वसुंधरा राजे सूबे की मुख्यमंत्री हैं। यहां पिछला चुनाव दिसंबर 2013 में हुआ था और मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 20 जनवरी 2019 को खत्म हो रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CJP के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में लिए गए, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों

  • ,
  • मौसम अपडेट: राजस्थान, पंजाब-हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में आंधी-बारिश के आसार, दक्षिण भारत में भी बदलेगा मौसम

  • ,
  • दिल्ली: प्रदर्शन के चलते आज भी ट्रैफिक पर असर, कई प्रमुख मार्गों पर जाम की आशंका, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

  • ,
  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे