दिल्ली हिंदी अकादमी ने वरिष्ठ साहित्यकारों प्रोफेसर निर्मला जैन, अशोक वाजपेयी और चित्रा मुद्गल को क्रमश: 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के श्लाका सम्मान पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है। हिंदी अकादमी, दिल्ली द्वारा गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार तीनों वरिष्ठ साहित्यकारों को पांच-पांच लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। अकादमी ने एक नए पुरस्कार की भी घोषणा की है, जो अगले वर्ष से वरिष्ठ साहित्यकार को दिया जाएगा।
कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री सौरभ भारद्वाज की अध्यक्षता में 30 दिसंबर 2024 को हुई हिंदी अकादमी, दिल्ली की संचालन समिति की बैठक में पुरस्कारों का फैसला किया गया। इसके अलावा हिंदी अकादमी ने एक नए पुरस्कार की भी घोषणा की है जिसके तहत देश के वरिष्ठ साहित्यकार को 11 लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा और यह विशिष्ट सम्मान होगा। इस विशिष्ट सम्मान को अगले वित्त वर्ष 2025-26 से लागू किया जाएगा।
Published: undefined
हिंदी अकादमी, दिल्ली द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष 2022-23 के लिए हिंदी अकादमी शलाका सम्मान प्रो. निर्मला जैन को, 2023-24 के लिए अशोक वाजपेयी को और 2024-25 के लिए चित्रा मुद्गल को प्रदान किया जाएगा। इसके अनुसार मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘‘ इन पुरस्कारों की घोषणा से हिंदी अकादमी ने साहित्य के क्षेत्र में एक मील का पत्थर स्थापित किया है।’’ उन्होंने कहा कि ये पुरस्कार पिछले छह वर्षों से विभिन्न कारणों से नहीं दिए गए थे जिन्हें अकादमी ने फिर से प्रतिस्थापित किया है।
इसी प्रकार इन्हीं तीन वर्षों (2022-23,2023-24, 2024-25) के लिए ‘संतोष कोली स्मृति सम्मान' वरिष्ठ साहित्यकार ममता कालिया, मैत्रेयी पुष्पा और प्रो. अनामिका को दिया जाएगा। इसके तहत दो दो लाख रूपये की राशि प्रदान की जाती है। ‘हिंदी अकादमी, दिल्ली शिखर सम्मान के लिए डा. बालस्वरूप राही, प्रो.कुमुद शर्मा और डा. श्याम सिंह शशि को चुना गया है।
Published: undefined
हिंदी अकादमी विशिष्ट योगदान सम्मान पुरस्कार इन तीन वर्षों के लिए क्रमश: वरिष्ठ उपन्यासकार भगवानदास मोरवाल, विजय किशोर मानव और बलराम को दिया जाएगा। संतोष आनंद, मंगल नसीम और प्रो.सीता सागर को हिंदी अकादमी काव्य सम्मान और प्रो.पूरनचंद टंडन, डा. हरिसुमन बिष्ट और प्रयाग शुक्ल को हिंदी अकादमी गद्य सम्मान के लिए चुना गया है।
हिंदी अकादमी पत्रकारिता सम्मान (प्रिंट मीडिया) वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव, चैतन्य कीर्ति और संजय सहाय को प्रदान किया जाएगा। इलैक्ट्रॉनिक मीडिया में लक्ष्मीशंकर वाजपेयी, रामवतार बैरवा और सईद अंसारी को यह सम्मान देने का फैसला किया गया है। हिंदी अकादमी अनुवाद सम्मान के लिए डा. जानकी प्रसाद शर्मा, जरूरी पूरवार और सुभाष नीरव को चुना गया है।
Published: undefined
इनके अलावा, नानकचंद, सुरेश नीरव और डा. के श्रीनिवासन को हिंदी अकादमी सेवा सम्मान और डा.विमलेश कांती शर्मा, रामकुमार कृषक तथा अर्चना चतुर्वेदी को हिंदी सहभाषा सम्मान प्रदान किया जाएगा। पद्मश्री से सम्मानित और अकादमी के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने कहा, ‘‘इन पुरस्कारों की घोषणा से देश में हिंदी अकादमी, दिल्ली का मान बढ़ेगा।’’
इस अवसर पर उपाध्यक्ष शर्मा ने हिंदी अकादमी के एक नए पुरस्कार की भी घोषणा की। इसके तहत देश के वरिष्ठ साहित्यकार को 11लाख रूपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा और यह विशिष्ट सम्मान होगा। उन्होंने कहा कि इस विशिष्ट सम्मान को अगले वित्त वर्ष 2025-26 से लागू कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अकादमी दो और नए पुरस्कार शुरू करने जा रही है जिनके तहत गद्य और पद्य विधा में 50, 50 हजार रूपये की राशि प्रदान की जाएगी।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined