हालात

असम: गायक जुबीन गर्ग की पहली पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, फैंस ने गीतों से अपने आइकॉन को दी श्रद्धांजलि

असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के सिलसिले में पिछले साल सिंगापुर गए थे। उन्हें 20 सितंबर को वहां परफॉर्म करना था। लेजरस आइलैंड के पास स्विमिंग करते समय उनकी मौत हो गई थी। उनकी मौत से असम में शोक की लहर दौड़ गई थी।

असम: गायक जुबीन गर्ग की पहली पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, फैंस ने गीतों से अपने आइकॉन को दी श्रद्धांजलि
असम: गायक जुबीन गर्ग की पहली पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, फैंस ने गीतों से अपने आइकॉन को दी श्रद्धांजलि  फोटोः PTI

असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग की पहली पुण्यतिथि

जुबीन क्षेत्र में सैकड़ों फैंस और कलाकार एकत्र हुए

फैंस ने जुबीन के गाने गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी

असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग की पहली पुण्यतिथि के मौके पर सोनापुर स्थित जुबीन क्षेत्र में सैकड़ों फैंस, परिवार के सदस्य और कलाकार इकट्ठा हुए। गुवाहाटी के बाहरी इलाके में स्थित यह अस्थायी स्मारक स्थल जहां गायक का अंतिम संस्कार किया था, वहां फैंस ने जुबीन गर्ग के गाने गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

फैंस ने जुबीन के गाने गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी

तीन दिवसीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम गुरुवार सुबह प्रार्थना के साथ हुआ, जिसके बाद दोपहर में 'नाम-प्रसंग' का कार्यक्रम रखा गया है। दूसरे दिन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है, जबकि आखिरी दिन भागवत पाठ और असम की पारंपरिक वैष्णव नाट्य प्रस्तुति भाओना का आयोजन होगा, जिसके माध्यम से कलाकार राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को दर्शाएंगे।

लोगों से अनुशासन और शांति बनाए रखने की अपील

आयोजकों ने प्रशंसकों और आने वाले लोगों से अपील की है कि वे पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन बनाए रखें और शांति से हिस्सा लें। यह अपील इसलिए की गई है, क्योंकि असम की सांस्कृतिक पहचान में कलाकार के योगदान को याद करने के लिए जुबीन क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है।

शान ने नया गाना डेडिकेट कर जुबीन को ट्रिब्यूट दिया

इसी के साथ ही, गायक शान ने भी अपने करीबी दोस्त और असमिया म्यूजिक आइकन जुबीन गर्ग को उनकी पहली बरसी पर एक नया गाना डेडिकेट करते हुए ट्रिब्यूट दिया। शान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जुबीन के विजुअल्स वाला एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, "जुबीन अमर रहें, वो सबका अपना और हमेशा रहेगा।" इस गाने को शान ने गायिका महालक्ष्मी के साथ मिलकर गाया है।

पिछले साल सिंगापुर में स्विमिंग के दौरान हुई थी मौत

असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के सिलसिले में पिछले साल सिंगापुर गए थे। उन्हें 20 सितंबर को वहां परफॉर्म करना था। लेजरस आइलैंड के पास स्विमिंग करते समय उनकी मौत हो गई थी। अगले ही दिन उन्हें नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्म करना था। उनकी मौत से असम में शोक की लहर दौड़ गई थी। कई दिनों तक राज्य के लोगों ने अपने प्यारे गायक की मौत का शोक मनाया था।