
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे असम विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे। असम दौरे के दौरान खड़गे रविवार को लखीमपुर जिले का दौरा करेंगे और वहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित भी करेंगे। लखीमपुर में ही खड़गे पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे।
Published: undefined
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी। जितेंद्र सिंह ने गुवाहाटी में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र कई महीनों की मेहनत का परिणाम है, जिसके दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्यभर के लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा, ‘‘लखीमपुर में खड़गे जी द्वारा पार्टी का घोषणापत्र जारी किया जाएगा।’’
Published: undefined
इस दौरान जितेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नीत राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘हर जगह लोग भयभीत हैं। अगर कोई सरकार की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी कर दे, तो दिन ढलने से पहले ही पुलिस उसके दरवाजे पर पहुंच जाएगी। सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले मीडिया संस्थानों को खतरा है।’’
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हमने देखा है कि जब भी वह मीडिया से बात करते हैं, तो वह अपनी पार्टी की तुलना में हमारी पार्टी पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं। मेरा सुझाव है कि वे अपने भीतर भी एक नजर डालें, क्योंकि बीजेपी पहले ही दो गुटों में बंट चुकी है- एक है बीजेपी (हिमंत विश्व शर्मा गुट) और दूसरा है 'असली' बीजेपी।’’
Published: undefined
जितेंद्र सिंह ने यह भी दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल जैसे बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को पार्टी के भीतर ही दरकिनार कर दिया गया है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्ष राज्य में व्यापक बहुमत से सत्ता में आएगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नीत गठबंधन असम की सत्ता में वापसी करेगा।
असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना चार मई को की जाएगी। कांग्रेस 2016 से राज्य की सत्ता से बाहर है। इस बार के चुनाव में कांग्रेस राज्य की सत्ता की मजबूत दावेदार है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined