कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के विश्वनाथ चरियाली में चुनावी रैली में कहा कि हिमंता सरमा देश के सबसे भ्रष्ट और सबसे सांप्रदायिक मुख्यमंत्री हैं। हिमंता सरमा ने असम की जनता को धोखा दिया है और गुमराह किया है। इसका सबूत जनता के सामने है। असम की जनता उनके भ्रष्टाचार को कभी माफ नहीं करेगी, सजा तय करेगी।
Published: undefined
राहुल गांधी ने कहा कि असम के भ्रष्ट मुख्यमंत्री कितना भी जोर लगा लें- वो जनता और कांग्रेस के 'बब्बर शेरों' से बच नहीं सकते। यहां सत्ता बदलेगी और जनता के लिए काम करने वाली कांग्रेस की सरकार आएगी। हिमंता बिस्वा सरमा, नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारे के बिना 'चूं' नहीं कर सकते हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, हिमंता, अडानी... ये सभी बिजनेस पार्टनर हैं, जो मिलकर असम को लूटने का काम कर रहे हैं। लेकिन ये लोग याद रखें, कांग्रेस के 'बब्बर शेर' इन्हें छोड़ने वाले नहीं हैं। कांग्रेस ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी, ये तो हिमंता बिस्वा सरमा ही है।
Published: undefined
राहुल गांधी ने आगे कहा कि असम एक फूलों का गुलदस्ता है, जिसमें अलग-अलग धर्म, जाति, विचारधारा के लोग रहते हैं। आपने मुझे गोरखा का चिन्ह दिया है। आप सरहद पर देश की रक्षा करते हैं, आपने देश को बहुत कुछ दिया है। यहां की हर कम्युनिटी असम की ताकत है।
उन्होंने कहा कि BJP ने पिछले चुनाव में असम से कहा था:
• 6 कम्युनिटी को ST स्टेटस देंगे- नहीं दिया
• गैस सिलेंडर के 500 रुपए देंगे- नहीं दिया
• आपके खाते में 15 लाख रुपए देंगे- नहीं दिया
• चाय बागान मजदूरों को 350 रुपए देंगे- नहीं दिया
BJP हमेशा झूठ बोलती है, लेकिन कांग्रेस कभी झूठ नहीं बोलती। लेकिन हमने गारंटी दी है-
असम की 6 कम्युनिटी को ST स्टेटस देंगे
चाय बागान मजदूरों को दिन के 450 रुपए मिलेंगे
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined