हालात

'मिजोरम में जारी आर्थिक नाकेबंदी के लिए असम जिम्मेदार, ऐसा तो युद्ध के दौरान दुश्मन देश भी नहीं करता'

मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्री आर. ललथंगलियाना ने असम पर अपने राज्य की आर्थिक नाकेबंदी जारी रखने का आरोप लगाया है, जबकि दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच सीमा विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने पर सहमति बनी है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्री आर. ललथंगलियाना ने असम पर अपने राज्य की आर्थिक नाकेबंदी जारी रखने का आरोप लगाया है, जबकि दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच सीमा विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने पर सहमति बनी है।

डॉ. आर. ललथंगलियाना ने नाकाबंदी समाप्त करने के लिए तत्काल कार्रवाई का अनुरोध करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखते हुए कहा है, मिजोरम में काम कर रहे गुवाहाटी के सभी ट्रांसपोर्टरों को मिजोरम में किसी भी सामान का परिवहन बंद करने का निर्देश दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप मिजोरम में आने वाली आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति सहित सामान पूरी तरह से ठप हो गया है।

उन्होंने आईएएनएस से कहा कि यहां तक कि युद्ध के दौरान दुश्मन देश भी चिकित्सा आपूर्ति को युद्ध के रास्ते से गुजरने देते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते सीमा पर संघर्ष के बाद असम की नाकेबंदी के कारण जीवन रक्षक दवाओं, विशेष रूप से कोविड रोधी दवाओं, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन संयंत्र के पुजरें और परीक्षण किटों की भारी कमी हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, इससे न केवल हमारी सामूहिक जांच पर असर पड़ रहा है, बल्कि हमारे मरीजों का इलाज भी प्रभावित हो रहा है। मिजोरम हालांकि हवाई मार्ग से टीके प्राप्त कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 81 फीसदी आबादी को पहली और 32 फीसदी को दूसरी खुराक (कोविड-19) मिल चुकी है।

उन्होंने कहा कि तीन लाख डोज का स्टॉक तैयार कर लिया गया है। 13 लाख की जनसंख्या वाले इस छोटे से राज्य में 39,363 कोविड संक्रमण मामले सामने आए हैं और अब तक 150 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले हफ्ते, असम और मिजोरम के बीच एक बड़े तनाव के बाद, असम के छह पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे और दोनों पक्षों के 60 से अधिक अन्य घायल हो गए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत