हालात

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले असम में भीड़ की हिंसा, गोमांस बेचने के शक में लोगों ने मुस्लिम बुजुर्ग को पीटा 

असम में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के ठीक पहले कथित तौर पर गोमांस बेचने को भीड़ ने एक मुस्लिम बुजुर्ग की जमकर पिटाई की है। पुलिस के मुताबिक, रविवार 7 अप्रैल को भीड़ ने शौकत अली नाम के व्यक्ति पर बीफ बेचने के आरोप में हमला कर दिया। ये घटना बिश्वनाथ चारीली इलाके में घटित हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

असम के विश्वनाथ जिले में कथित तौर पर गोमांस बेचने को लेकर भीड़ ने एक मुस्लिम बुजुर्ग को निशाना बनाया है। खबरों के मुताबिक, 68 वर्षीय शौकत अली को भीड़ ने घेरकर सड़क पर बेरहमी से पिटाई की गई। घायल शौकत अली का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि नवजीवन वीडियो या आदमी पर हमला करने वाली भीड़ की प्रामाणिकता को सत्यापित नहीं कर सकता है।

Published: undefined

वीडियो के मुताबिक, शौकत अली को भीड़ बेहरमी से पिटाई कर रही है और वह घुटनों पर बल बैठकर भीड़ से छोड़ने की भीख मांगता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत लिया है। जिला पुलिस के मुताबिक इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज करवाई गई हैं। इसमें से एक एफआईआर शौकत अली के भाई ने दर्ज करवाई है।

पुलिस के मुताबिक, शौकत अली इस इलाके में पिछले 35 सालों से अपना कारोबार कर रहा है। बाजार में लगने वाले साप्ताहिक हाट में उसकी मीट की दुकान है जहां वो लोगों को पका हुआ मांस बेचता है। भीड़ ने गोमांस बेचने के कथित आरोप में उसपर हमला किया।

इससे पहले भी विश्वनाथ जिले में भीड़ द्वारा एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या करने और तीन को घायल करने के मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। मामला गुरूवार का था। गाय चोर होने के संदेह में स्थानीय लोगों ने एक वैन में जा रहे चार लोगों को घेर कर उनकी बुरी तरह पिटाई की थी। इनमें से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। बाकी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह चारों लोग आदिवासी समुदाय के ही थे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: BCCI की रिटेंशन लिस्ट जारी, रोहित-कोहली को झटका, ग्रेड-बी पर खिसके, गिल, बुमराह और जडेजा हुआ फायदा

  • ,
  • BCCI ने सालाना अनुबंध लिस्ट की घोषणा की, कोहली-रोहित ग्रेड-ए से बाहर, ए प्लस खत्म, जानें किस ग्रेड में कौन?

  • ,
  • पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब के प्रसार के मामले में केस दर्ज, राहुल गांधी के पीएम को घेरने के बाद कार्रवाई

  • ,
  • 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 30 करोड़ मजदूर हिस्सा लेंगे, ट्रेड यूनियनों ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच खामेनेई की अपील और इस खुलासे के बाद ब्रिटेन में सियासी संकट