हालात

झारखंड विधानसभा चुनाव: मतदान के बीच पलामू में कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी पर हमला

कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बीजेपी समर्थकों ने पांच बूथों को लूटने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि जब वे उन बूथों पर जाने की कोशिश कर रहे थे तो उनके ऊपर हमला किया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

झारखंड में पहले चरण के मतदान के दौरान पलामू के चैनपुर के कोसियारा गांव में कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी पर हमला हुआ है। आरोप है कि बीजेपी प्रत्याशी आलोक चौरसिया के समर्थकों ने केएन त्रिपाठी पर हमला किया है। खबरों के मुताबिक, बीजेपी उम्मीदार के समर्थकों ने कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी को बूथ पर जाने से रोका। इसके बाद झड़प शुरू हो गई। इस दौरान केएन त्रिपाठी और उनके समर्थकों पर पथराव किया गया। कांग्रेस प्रत्याशी के साथ मौजूद जवानों ने बीजेपी समर्थकों को खदेड़ा। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने मामले को शांत कराया।

कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बीजेपी समर्थकों ने पांच बूथों को लूटने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि जब वे उन बूथों पर जाने की कोशिश कर रहे थे तो उनके ऊपर हमला किया गया। कांग्रेस प्रत्याशी बताया कि उन्होंने इस मामले की जानकारी डीजीपी और एसपी को दे दी है।

वहीं, बीजेपी प्रत्याशी आलोक चौरसिया ने कांग्रेस प्रत्याशी के आरोप को खारिज किया है। बीजेपी प्रत्याशी ने कहा कि केएन त्रिपाठी जल्दबाजी में बूथों पर जाने की कोशिश कर रहे थे, जिसका लोगों ने विरोध किया।

झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत सुबह 7 बजे मतदान जारी है। पहले चरण में 13 सीटों पर 189 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन सीटों पर 37,83,055 मतदाता हैं। भवनाथपुर विधानसभा सीट पर 28 उम्मीदवार हैं, जो पहले चरण में किसी सीट पर सबसे ज्यादा हैं।

इस चरण में चुनाव लड़ रहे प्रमुख उम्मीदवारों में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और पूर्व मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार भानू प्रताप शाही हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई