
उत्तर प्रदेश के बाहुबली अतीक अहमद को गुजरात की जेल से लेकर चली यूपी पुलिस की टीम प्रयागराज पहुंच चुकी है। यहां उसे सीधा नैनी जेल ले जाया गया है, जहां उसे रखने के लिए पहले से सबी तैयारी कर ली गई था। यूपी पुलिस की टीम गाड़ियों के काफिले के साथ रविवार शाम करीब 5.40 बजे अतीक को लेकर साबरमती जेल से निकली थी और 1300 किलोमीटर का सफर तय कर सोमवार शाम करीब 4.30 बजे प्रयागराज पहुंची। इसके बाद शाम करीब 5.30 बजे काफिला नैनी जेल पहुंचा।
Published: undefined
अतीक को 6 गाड़ियों के काफिले के साथ 45 पुलिसकर्मियों की टीम गुजरात से प्रयागराज लेकर पहुंची। काफिले में दो वज्र वाहन थे जिनमें से एक में अतीक सवार था। अतीक अहमद के आने से पहले ही नैनी जेल के बाहर से लेकर अंदर तक भारी गहमागहमी का माहौल था। नैनी जेल जाने वाले सभी रास्तों पर अचानक लोगों की भीड़ बढ़ गई थी। लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यहा सुरक्षा-व्यवस्था बेहद सख्त कर दी थी।
Published: undefined
इस बीच माफिया डॉन अतीक अहमद के भाई अशरफ को लेकर भी पुलिस वैन यूपी के प्रयागराज पहुंच गई है। अशरफ को भी उसी अपहरण के मामले में प्रयागराज की नैनी जेल में स्थानांतरित किया जा रहा है जिसमें अतीक भी आरोपी है। कल दोनों की ही अन्य आरोपियों के साथ मामले में कोर्ट में पेशी होगी। कल 28 मार्च को कोर्ट इस केस में अपनैा फैसला सुनाएगी।
Published: undefined
इस बीच अतीक के आने से पहले ही नैनी जेल में उसके लिए एक अलग बैरक तैयार कर ली गई थी। पहले से नैनी जेल में बंद अतीक के बेटे अली अहमद की कल रात ही बैरक बदल दी गई है, ताकि दोनों एक दूसरे से ना मिल सकें। इसके अलावा अतीक को जिस बैरक में रखा जाएगा, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अतीक को सीसीटीवी की निगरानी में रखा जाएगा। प्रदेश के जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि प्रयागराज की नैनी जेल में सीसीटीवी के साथ हाई सिक्योरिटी बैरक तैयार किया गया है। सुरक्षा कड़ी की गई है।
Published: undefined
यूपी पुलिस की टीम उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन अतीक अहमद को रविवार को भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच गुजरात के साबरमती जेल से प्रयागराज के लिए लेकर निकली थी। अतीक का प्रयागराज तक का सफर एनकाउंटर की आशंकाओं के बीच पूरा हुुआ। दरअसल अतीक के परिवार को रास्ते में उसका एनकाउंटर किये जाने का डर सता रहा था। इसी खौफ में उसकी बहन और वकील गुजरात से ही पुलिस काफिले के पीछे-पीछे चल रहे थे। अब जब अतीक सही सलामत नैनी जेल पहुंच गया है, तो परिवार ने भी राहत की सांस ली होगी।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined