हालात

उमेश पाल हत्याकांड: अहमदाबाद से फिर UP लाया जाएगा अतीक अहमद, वारंट के साथ साबरमती जेल पहुंची पुलिस

17 साल पुराने मामले में प्रयागराज एमपी-एमएलए कोर्ट ने 28 मार्च को अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद अतीक को साबरमती जेल वापस ले जाया गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद को एक बार फिर प्रयागराज लाया जा रहा है। यूपी पुलिस अतीक अहमद को लेने साबरमती जेल पहुंच गई है। आपको बता दें, यूपी पुलिस प्रिजनर वैन के साथ साबरमती सेंट्रल जेल पहुंची है।

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक और उसके भाई अशरफ को आरोपी बनाया गया है। बता दें, अतीक अहमद को उमेश पाल अपहरण मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

गौरतलब है कि 17 साल पुराने मामले में प्रयागराज एमपी-एमएलए कोर्ट ने 28 मार्च को अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद अतीक को साबरमती जेल वापस ले जाया गया था। कोर्ट ने अतीक समेत तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए सश्रम आजीवन कारावास और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने इस मामले में अतीक अहमद, दिनेश पासी और खान सौलत हनीफ को दोषी करार दिया था, वहीं 10 में से 7 आरोपियों को बरी कर दिया था। बरी किए गए आरोपियों में अतीक का भाई अशरफ का भी नाम शामिल है।

24 फरवरी, 2023 को उमेश पाल और उसके दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अतीक, उसके बेटे, पत्नी और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अतीक अहमद के खिलाफ 100 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिशा सालियान की मौत के मामले में CBI ने दर्ज की प्राथमिकी, बॉम्बे HC के आदेश के बाद FIR

  • ,
  • बिहार में अभी नहीं टला बाढ़ का खतरा, गंगा, पुनपुन, बागमती समेत कई नदियां उफान पर, इन जिलों पर सबसे ज्यादा असर

  • ,
  • पश्चिम बंगाल में डेंगू का कहर, 5 हजार के पार पहुंचे मरीज, 29 नगर पालिकाएं और 278 पंचायतें हॉटस्पॉट

  • ,
  • 'पेपर लीक, महंगाई और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण से जूझ रहा है महाराष्ट्र', उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना

  • ,
  • विमेंस एशिया कप में श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी से रचा दिया इतिहास, पूनम यादव का 8 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त