
बिहार के मधेपुरा से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के काफिले पर गुरुवार को मुजफ्फरपुर में हमला हुआ है। भारत बंद समर्थकों ने मुजफ्फरपुर के खबड़ा में एनएच पर सांसद पप्पू यादव के काफिले पर पथराव किया। बताया जा रहा है कि हमले में पप्पू यादव को काफी चोटें भी आईं है। यह हमला मुजफ्फरपुर से मधुबनी जाने के दौरान हुआ है।
Published: 06 Sep 2018, 4:28 PM IST
इस हमले को लेकर पप्पू यादव ने ट्वीट किया और कहा, “बिहार में महाजंगलराज का नंगा नाच हो रहा है। नारी बचाओ पदयात्रा में मधुबनी जाने के दौरान हमारे काफिले पर भारत बंद के नाम पर गुंडों ने हमला किया। कार्यकर्ताओं को बुरी तरह जाति पूछ-पूछकर पीटा गया है। आखिर बिहार में कोई शासन-प्रशासन है, या, नहीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आप किस कुम्भकर्णी नींद में सोये हैं।”
हमले के बाद फूट-फूटकर रोते हुए उन्होंने कहा कि अगर सीआरपीएफ के जवान उनके साथ नहीं होते तो उनकी हत्या निश्चित थी। स्थिति ऐसी हो गई थी कि गोली चलानी पड़ सकती थी। उन्होंने बताया है कि रास्ता रोक अटैक करने वालों के हाथ में पिस्टल थी। उन्होंने कहा कि हमले के बाद एसपी और आईजी से संपर्क साधने की कोशिश की गई। लेकिन किसी से संपर्क नहीं हो पाया। किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया।
Published: 06 Sep 2018, 4:28 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 06 Sep 2018, 4:28 PM IST