हालात

सावधान! दिल्ली में पड़ने लगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, तेजी से गिर रहा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों तक दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। उत्तर-पश्चिम भारत, विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी और इससे सटे पूर्वी भारत के राज्य बिहार और झारखंड में स्थिति खराब हो सकती है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

दिल्लीवासियों पर ठंड और कोहरे का मार जारी है। आज भी कई इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम है। कल यानी शुक्रवार को दिल्ली में सबसे ठंडी सुबह रही जब न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। दिल्ली में बढ़ते कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग (आईएमडी) ने 26 दिसंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सावधान रहने की सलाह दी है।

Published: undefined

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों तक दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। उत्तर-पश्चिम भारत, विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी और इससे सटे पूर्वी भारत के राज्य बिहार और झारखंड में स्थिति खराब हो सकती है। घने कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होगी। इसी तरह, अगले तीन दिनों तक पंजाब और हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Published: undefined

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ मध्यम कोहरा रहने की भविष्यवाणी की गई है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined