हालात

विमानन कंपनियों को धमकी, शनिवार को 20 से अधिक उड़ानों में बम होने की धमकी मिली

विस्तारा ने कहा कि उदयपुर से मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या यूके624 में उतरने से कुछ समय पहले सुरक्षा संबंधी चिंता उत्पन्न हो गई थी। सूत्रों ने बताया कि शनिवार सुबह से 20 से अधिक विमानों को बम की धमकी मिली है।

20 से अधिक उड़ानों में बम होने की धमकी मिली
20 से अधिक उड़ानों में बम होने की धमकी मिली फोटोः IANS

विभिन्न भारतीय विमानन कंपनियों की 20 से अधिक उड़ानों में शनिवार को बम होने की धमकी मिली है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर, विस्तारा, स्पाइसजेट, स्टार एयर और एलायंस एयर की उड़ानों को धमकियां मिली हैं।

इनमें इंडिगो की दिल्ली और मुंबई से इस्तांबुल तथा जोधपुर से दिल्ली की उड़ानें तथा विस्तारा की उदयपुर से मुंबई की उड़ानें शामिल हैं।

इंडिगो ने दो अलग-अलग बयानों में कहा कि वह मुंबई से इस्तांबुल जाने वाली उड़ान 6ई17 और दिल्ली से इस्तांबुल जाने वाली उड़ान 6ई11 से जुड़ी स्थिति से अवगत है।

विमानन कंपनी संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है और दिशानिर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक सावधानियां बरत रही है।

विमानन कंपनी ने एक अन्य बयान में कहा, "जोधपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली उड़ान 6ई184 को सुरक्षा संबंधी अलर्ट मिला था। विमान दिल्ली में उतर चुका है, हम प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।"

विस्तारा ने कहा कि उदयपुर से मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या यूके624 में उतरने से कुछ समय पहले सुरक्षा संबंधी चिंता उत्पन्न हो गई थी। सूत्रों ने बताया कि शनिवार सुबह से 20 से अधिक विमानों को बम की धमकी मिली है।

पिछले कुछ दिनों में भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा संचालित 40 से अधिक उड़ानों को बम की धमकियां मिली थीं, जो बाद में झूठी साबित हुईं।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति से राहुल गांधी बोले- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में आए बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी, बोले- चिंताएं और सरोकार वास्तविक, हल करे सरकार

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार पस्त, लगातार चौथे दिन गिरावट जारी और रुपया भी हुआ कमजोर

  • ,
  • प्रत्यर्पण की मांग के बीच शेख हसीना का ऐलान- जेल या फांसी का खतरा मंजूर, फिर भी लौटूंगी बांग्लादेश

  • ,
  • दिल्लीः कनॉट प्लेस में दुकानें 6:30 बजे तक बंद करने के आदेश से हड़कंप, केजरीवाल ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल