
तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की पहले जारी की गई दरों को वापस लेते हुए नए संशोधित रेट जारी कर दिए हैं। कंपनियों ने अपने पहले के रेट संबंधी ट्वीट को भी हटा दिया है। नए रेट 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो गए हैं।
Published: undefined
नए संशोधित रेट के अनुसार अब दिल्ली में एटीएफ की कीमत 1,04,927 रुपये प्रति किलोलीटर, कोलकाता में 1,09,450 रुपये प्रति किलोलीटर, मुंबई में 98,247 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 1,09,873 रुपये प्रति किलोलीटर तय की गई है। इससे पहले जारी दरों में एटीएफ की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दिखाते हुए इसे 2 लाख रुपये प्रति किलोलीटर से ऊपर बताया गया था, जिसे बाद में वापस ले लिया गया।
Published: undefined
दरअसल, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच एटीएफ की कीमतों को लेकर सुबह जारी आंकड़ों में असामान्य बढ़ोतरी सामने आई थी। लेकिन बाद में तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया कि पहले जारी दरें संशोधित कर दी गई हैं और अब नई दरें लागू होंगी।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined