हालात

मोदी कैबिनेट से हटाए गए बाबुल सुप्रियो ने छोड़ी राजनीति, बंगाल चुनाव के बाद से चल रहे थे अलग-थलग

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बंगाल से बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने राजनीति को अलविदा कह दिया है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट लिखकर कहा कि वह किसी पार्टी में नहीं जा रहे। समाज सेवा के लिए राजनीति में रहना जरुरी नहीं है।

 फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने राजनीति छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने फेसबुक पेज के जरिए अपने फैसले की घोषणा की। उन्होंने लिखा, "अलविदा। मैं किसी राजनीतिक दल में नहीं जा रहा हूं। मुझे टीएमसी, कांग्रेस, सीपीएम किसी ने नहीं बुलाया है, मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। सामाजिक कार्य करने के लिए राजनीति में होने की आवश्यकता नहीं है।" बीजेपी सांसद ने यह भी कहा कि वह सांसद पद से भी इस्तीफा दे रहे हैं और एक महीने के भीतर अपना घर (सरकारी आवास) खाली कर देंगे।

पिछले कुछ दिनों से बाबुल सुप्रियो की चुप्पी और बीजेपी में उनकी कम होती भूमिका पर कई तरह के सवाल उठ रहे थे। कई दिनों से अटकलें थीं कि वह कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। अब सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन तमाम विवादों पर भी बाबुल सुप्रियो ने विस्तार से बात की है। उन्होंने कहा है कि पार्टी संग मेरे कुछ मतभेद थे, जो चुनाव से पहले ही सभी के सामने आ चुकी थीं। बंगाल में हार के लिए मैं भी जिम्मेदारी लेता हूं, लेकिन दूसरे नेता भी जिम्मेदार हैं।

बाबुल सुप्रियो ने इस बात का भी जिक्र किया है कि वे लंबे समय से पार्टी छोड़ना चाहते थे। वो पहले ही मन बना चुके थे कि अब राजनीति में नहीं रहना है। लेकिन बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोकने की वजह से उन्होंने अपने उस फैसले को हर बार वापस ले लिया। लेकिन अब क्योंकि उनके कुछ नेताओं संग मतभेद होने शुरू हो गए और तमाम विवाद भी जनता के सामने आ रहे हैं, तो ऐसे में उन्होंने राजनीति छोड़ने का फैसला ले लिया।

बता दें कि हाल ही में मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में बाबुल सुप्रियो को जगह नहीं दी गई थी। उन्हें केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर उन्होंने इस बारे में दुख जाहिर किया था। लेकिन विवाद होने के बाद उस पर सफाई भी दी थी। आज के अपने पोस्ट में मंत्रिमंडल पर कुछ भी स्पष्ट रूप से लिखने से वो बचे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • '‘अनुचित’ चुनाव होने देने के लिए ज्ञानेश कुमार पर चलना चाहिए देशद्रोह का मुकदमा', प्रियंका ने CEC पर लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोपों के बीच पूर्व चुनाव आयुक्त लवासा बोले- चुनाव आयोग की छवि खराब होने का है दुख

  • ,
  • TMC सिंबल फ्रीज मामले में हुई सुनवाई, SC ने EC से पूछा- कब तक होगा अंतिम फैसला? 28 सितंबर को अगली तारीख

  • ,
  • जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

  • ,
  • बिहार में जमुई जैसा एक और वारदात! समस्तीपुर में दिन के उजाले में लड़की से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस