हालात

पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक बीजेपी को 2027 में सत्ता से बाहर करेंगे: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर चुनावों में हेराफेरी करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने मिल्कीपुर उपचुनाव का हवाला देते हुए कहा कि वहां मृतकों के नाम पर वोट डाले गए और फर्जी मतदान हुआ। उन्होंने निर्वाचन आयोग पर कार्रवाई करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक बीजेपी को 2027 में सत्ता से बाहर करेंगे: अखिलेश यादव
पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक बीजेपी को 2027 में सत्ता से बाहर करेंगे: अखिलेश यादव फोटोः IANS

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर दलितों और आदिवासियों को निशाना बनाने का शुक्रवार को आरोप लगाते हुए कहा कि पीडीए समुदाय (पिछड़ा वर्ग, दलित और अल्पसंख्यक) 2027 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से बाहर कर देगा।

Published: undefined

अखिलेश यादव ने नोएडा में पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी मतदाताओं को दबाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान द्वारा दिए अधिकारों को छीन रही है। उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी सीओ (मंडल अधिकारी) और एसओ (थाना प्रभारी) जैसे पदों पर पीडीए के लोगों की नियुक्ति रोक रही है। पीडीए 2027 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए एकजुट होगा।’’

Published: undefined

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर चुनावों में हेराफेरी करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने मिल्कीपुर उपचुनाव का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि वहां मृतकों के नाम पर वोट डाले गए और फर्जी मतदान हुआ। उन्होंने निर्वाचन आयोग से जांच की मांग की और उस पर शिकायतों पर कार्रवाई करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

Published: undefined

सपा प्रमुख ने आर्थिक सुधारों और उन्नति को लेकर बीजेपी के दावों की आलोचना करते हुए कहा कि रोजगार के अवसर प्रदान करने में सरकार की विफलता नागरिकों को अवैध रूप से देश छोड़ने के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने अमेरिका द्वारा भारतीय प्रवासियों के साथ ‘‘अमानवीय व्यवहार’’ और इस मुद्दे पर सरकार की चुप्पी की भी निंदा की।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: बाल-बाल बचे केशव प्रसाद मौर्य, उड़ान भरते ही हेलिकॉप्टर में आई खराबी, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

  • ,
  • T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, पिछले मुकाबले में मिली थी बड़ी हार

  • ,
  • 'चीन की औद्योगिक ताकत बेजोड़, लेकिन लोकतांत्रिक नहीं', राहुल गांधी बोले- चीन ने औद्योगिक उत्पादन के क्षेत्र पर किया कब्जा

  • ,
  • बाल-बाल बचे केशव मौर्य, उड़ान भरते ही हेलिकॉप्टर में आई खराबी, केबिन में भरा धुआं, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

  • ,
  • 'पहले कम अंतरराष्ट्रीय दामों का लाभ जनता से छीना, अब महंगाई के बोझ से जनता का निकाला पसीना', कांग्रेस का PM मोदी पर तंज