हालात

बागपत: RLD और किसान संगठनों ने भारत जोड़ो यात्रा का किया स्वागत, अग्निवीर भर्ती पर युवाओं से राहुल ने की बात

भारत जोड़ो यात्रा में बुधवार को विभिन्न किसान संगठनों ने अपना समर्थन दिया। उसके साथ युवा, जो सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की और भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ कदमताल की। साथ में अग्निवीर योजना पर भी अपनी बात राहुल गांधी के समक्ष रखी।

फोटो: INC
फोटो: INC 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी को लगातार समर्थन मिल रहा है। इस लिस्ट में अब राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) का भी नाम जुड़ गया है। RLD के अलावा किसान संगठनों ने राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा को अपना समर्थन दिया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का बुधवार को उत्तर प्रदेश में दूसरा दिन है। राहुल गांधी गाजियाबाद से बागपत जनपद में प्रवेश कर चुके हैं। रास्ते में लोगों ने पुष्प और मालाओं की वर्षा कर भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश विशेष तौर से किसानों और सेना में जाने वाले युवाओं का क्षेत्र है।

Published: undefined

भारत जोड़ो यात्रा में बुधवार को विभिन्न किसान संगठनों ने अपना समर्थन दिया। उसके साथ युवा, जो सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की और भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ कदमताल की। साथ में अग्निवीर योजना पर भी अपनी बात राहुल गांधी के समक्ष रखी।

इसके साथ ही प्रसिद्ध राष्ट्रीय हास्य कलाकार राजीव निगम ने भारत जोड़ो यात्रा को अपना समर्थन दिया। यात्रा के दौरान राजीव निगम ने कहा कि देश को हम अपने अपने तरीके से जोड़ने का काम कर रहे हैं, आज उसी क्रम में राहुल गांधी के इस अभियान को हमारा समर्थन है। हम उन्हें इस राष्ट्रहित में किए जा रहे शुभ कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।

Published: undefined

वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने भी अपने झंडे लहराकर भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया। इससे पहले मंगलवार को आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने भी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करते हुए इस अभियान को लोगों को एक सूत्र में जोड़ने वाला करार दिया था। साथ ही सिविल सोसाइटी में प्रमुख रूप से विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर डॉक्टर एवं अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्य भी यात्रा में शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में 3 जनवरी से 5 जनवरी तक रहेगी और इसके बाद हरियाणा में प्रवेश कर श्रीनगर की तरफ बढ़ेगी

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined