हालात

बलिया कांड: आखिकार गिरफ्तार हुआ आरोपी धीरेंद्र सिंह, साथ देने पर BJP विधायक लखनऊ तलब

बलिया गोली कांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को यूपी एसटीएफ ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। धीरेंद्र प्रताप सिंह पर कोटा आवंटन के दौरान गोली चलाने का आरोप है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

यूपी के बलिया हत्याकांड में मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को एसटीएफ ने लखनऊ से धर दबोचा है। धीरेंद्र प्रताप सिंह पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। बता दें कि कई दिनों से आरोपी फरार था।

Published: undefined

दूसरी ओर बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह को आरोपी के समर्थन में बयान देना महंगा पड़ा है। मामले को लेकर रविवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने विधायक सुरेंद्र सिंह को समन भेजा है। प्रदेश अध्यक्ष ने बलिया हत्याकांड मामले में बीजेपी नेता के बयान को लेकर उन्हें समन भेजा है। माना जा रहा है कि विधायक सुरेंद्र सिंह को अपनी सफाई देने के लिए बुलाया गया है।

Published: undefined

गौरतलब है कि बलिया जिले कें रेवती क्षेत्र के ग्राम सभा दुर्जनपुर और हनुमानगंज की दो दुकानों के आवंटन के लिये गुरुवार दोपहर में पंचायत भवन में खुली बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में एसडीएम बैरिया सुरेश पाल, सीओ बैरिया चंद्रकेश सिंह, बीडीओ बैरिया गजेन्द्र प्रताप सिंह के साथ ही रेवती थाने की पुलिस फोर्स मौजूद थी। इस दौरान बैठक में हंगामा शुरू हो गया। बैठक स्थगित होने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष के पूर्व फौजी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने गोली चला दी जिससे दूसरे पक्ष के जयप्रकाश उर्फ गामा पाल घायल हो गए।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • फिराक गोरखपुरी: मुंहफट मिजाज और विरोधाभासी व्यक्तित्व, शायरी में दर्द-मोहब्बत के साथ जीवन का दर्शन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे चुनाव

  • ,
  • बिहार: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की होगी राजनीति में एंट्री, राज्यसभा से कर सकतें हैं पारी की शुरुआत

  • ,
  • कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला किया और ट्रंप बोले- ईरान करना चाहता था बात...