हालात

बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड्स ने बीएसएफ जवान को हिरासत में लिया, वापस लाने की कोशिशें जारी

अधिकारियों ने बताया कि सशस्त्र जवान गलती से सीमा पार पड़ोसी देश के नियंत्रण वाले हिस्से में चला गया था। उन्होंने बताया कि यह घटना मेघालय के जोवाई इलाके में हुई, जो बांग्लादेश के सिलहट जिले से लगता है। इस इलाके में दोनों तरफ से पर्यटक आते-जाते रहते हैं।

बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड्स ने बीएसएफ जवान को हिरासत में लिया, वापस लाने की कोशिशें जारी
बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड्स ने बीएसएफ जवान को हिरासत में लिया, वापस लाने की कोशिशें जारी फोटोः IANS

बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने मंगलवार को भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ जवान मेघालय में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गलती से पड़ोसी देश के नियंत्रण वाले हिस्से में चला गया था, जहां बीजीबी ने उसे हिरासत में ले लिया।

अधिकारियों ने बताया कि सशस्त्र जवान गलती से सीमा पार पड़ोसी देश के नियंत्रण वाले हिस्से में चला गया था। उन्होंने बताया कि यह घटना मेघालय के जोवाई इलाके में हुई, जो बांग्लादेश के सिलहट जिले से लगता है। इस इलाके में दोनों तरफ से पर्यटक आते-जाते रहते हैं।

बीएसएफ अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर वायरल उन वीडियो का भी संज्ञान लिया है, जिनमें बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के दो जवान और कुछ स्थानीय लोग एक भारतीय जवान के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि भारतीय जवान के पास एक वॉकी-टॉकी सेट, एक इंसास राइफल और एक पंप-एक्शन गन है।

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में बीजीबी कर्मी भारतीय जवान को एक स्थानीय व्यक्ति की मोटरसाइकिल पर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ जवान को वापस लाने के लिए ‘फ्लैग मीटिंग’ की जा रही है। भारत-बांग्लादेश की 4,096 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) की रक्षा बीएसएफ द्वारा की जाती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए