हालात

BCCI और भारत के साथ संबंध चाहता है बांग्लादेश, खेल मंत्री अमीनुल हक बोले- हम सारे मुद्दों को जल्द सुलझाना चाहते हैं

प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तारिक रहमान ने भारत के साथ पिछले 1 साल के अंदर खराब हुए रिश्ते सुधारने की कोशिश तेज कर दी है। बांग्लादेश के नए खेल मंत्री अमीनुल हक ने कहा है कि वह भारत के साथ संबंध बेहतर करना चाहते हैं।

बांग्लादेश के नए खेल मंत्री अमीनुल हक
बांग्लादेश के नए खेल मंत्री अमीनुल हक फोटो: सोशल मीडिया

बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद से ही भारत के साथ रिश्ते तनावपूर्ण होते चले गए। हालात यह बन गई कि पड़ोसी देश ने भारत में टी20 विश्व कप खेलने से इनकार करते हुए अपने मुकाबले कहीं और करवाने की मांग तक कर दी। बांग्लादेश को जिसका खामियाजा टी20 विश्व कप से बाहर होकर भुगतना पड़ा। हालांकि अब नई सरकार का गठन हो चुका है, इसके साथ ही दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधरने की उम्मीद भी जागी है।

Published: undefined

प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तारिक रहमान ने भारत के साथ पिछले 1 साल के अंदर खराब हुए रिश्ते सुधारने की कोशिश तेज कर दी है। बांग्लादेश के नए खेल मंत्री अमीनुल हक ने कहा है कि वह भारत के साथ संबंध बेहतर करना चाहते हैं।

खेल मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद अमीनुल हक ने कहा कि वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और भारत के साथ रिश्ते सुधारना चाहते हैं और सारे मुद्दों को जल्द सुलझाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, "शपथ लेने के बाद, मैं संसद भवन में भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर से मिला। उनसे टी20 विश्व कप पर बात की। यह एक अच्छी बातचीत थी। मैंने उनसे कहा कि हम इस मुद्दे को बातचीत से जल्दी सुलझाना चाहते हैं। हम सभी पड़ोसी देशों के साथ दोस्ताना रिश्ते बनाए रखना चाहते हैं।"

Published: undefined

अमीनुल हक ने कहा, "खेल के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी हम भारत के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं। राजनीतिक दिक्कतों के कारण, हम टी20 विश्व कप नहीं खेल सके। अगर चर्चा हुई होती, तो उन मुद्दों का समाधान हो गया होता और हमारी टीम विश्व कप का हिस्सा होती।"

Published: undefined

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के बाद बीसीसीआई ने केकेआर को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 की अपनी टीम से बाहर करने का आदेश दिया था। केकेआर ने बोर्ड का आदेश माना था। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया और अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग आईसीसी से की। आईसीसी ने बांग्लादेश की मांग नहीं मानी जिसके बाद अपनी सरकार की सलाह पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने का फैसला किया था। बांग्लादेश की जगह आईसीसी ने स्कॉटलैंड को विश्व कप में जगह दी थी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined