हालात

बारामूला एनकाउंटर: सोपोर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 2 आतंकवादी ढेर, दोनों तरफ से गोलीबारी जारी

सुरक्षाबलों को सोपोर इलाके में आतंकवादियों के छुपे होने की गुप्‍त सूचना मिली थी। इसके बाद सशस्‍त्र बल और स्‍थानीय पुलिस की संयुक्‍त टीम ने आतंकियों की तलाश शुरू कर दी थी।

फोटो: PTI
फोटो: PTI 

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गोलीबारी के बाद आतंकवादियों को खदेड़ने का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा और शुक्रवार सेना को बड़ी सफलता भी हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक एनकाउंटर में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। सुरक्षाबलों को सोपोर में आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना मिली थी।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके के चेक मोहल्ला नौपोरा में मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार को सुबह फिर से गोलीबारी हुई। मुठभेड़ बृहस्पतिवार को शुरू हुई और इस दौरान मुठभेड़ स्थल के पास फारूक अहमद नाम का एक नागरिक भी घायल हो गया था।

सुरक्षाबलों को सोपोर इलाके में आतंकवादियों के छुपे होने की गुप्‍त सूचना मिली थी। इसके बाद सशस्‍त्र बल और स्‍थानीय पुलिस की संयुक्‍त टीम ने आतंकियों की तलाश शुरू कर दी थी। सोपोर और उससे लगते इलाकों में मुखबिरों को सक्रिय किया। शाम 7 बजे के करीब जब सुरक्षाबल तलाशी लेते हुए चक मोहल्ले में आगे बढ़ रहे तो मस्जिद से कुछ ही दूरी पर स्थित एक मकान में छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। इसपर सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, गृहमंत्री सदन में आओ के लगे नारे, रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार, लोकसभा स्थगित

  • ,
  • आरजी कर रेप-मर्डर केस: CBI ने महिला कर्मचारी का मोबाइल किया जब्त, पीड़िता के परिवार को दी थी घटना की जानकारी

  • ,
  • वेणुगोपाल ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर अमित शाह से सदन में जवाब देने की मांग