
छत्तीसगढ़ के बस्तर से बीजेपी सांसद दिनेश कश्यप ने देश में धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों को लेकर विवादित बयान दिया है। एक रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि आज धर्म परिवर्तन एक बड़ी समस्या बन गई है। उन्होंने कहा, “जो लोग धर्म परिवर्तन करते हैं, उन्हें आरक्षण और सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिलना चाहिए।”
रैली में बयान देने के बाद बीजेपी सांसद दिनेश कश्यप बचाव के मुद्रा में दिखे। उनसे जब मीडिया ने उनके बयान के बार में पूछा तो उन्होंने कहा कि यह मेरी निजी राय है। उन्होंने यह भी कहा अगर इस तरह का कोई कानून बन जाता है तो धर्म परिवर्तन में कमी आएगी। बीजेपी सांसद के इस बयान पर विपक्ष ने कड़ा विरोध जताया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 16 Jul 2018, 9:57 AM IST