
भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्हें कोलकाता के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सौरव गांगुली को कोरोना होने की पुष्टि बीती रात को हुई। इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट कराया गया है।
बता दें कि इससे पहले साल की शुरुआत में भी खराब तबीयत होने के कारण सौरव गांगुली अस्पताल में भर्ती हुए थे। इस साल जनवरी में सौरव गांगुली को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए