
होली से ठीक पहले देश की जनता को महंगाई का झटका लगा है। मार्च महीने के पहले ही दिन देश में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1,103 रुपये हो गई है। इससे पहले घरेलू एपीजी सिलेंडर 1053 रुपये में मिल रहा था।
Published: 01 Mar 2023, 8:06 AM IST
देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में आज से 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत बढ़कर 2119.50 रुपए हो गई है। इससे पहले दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1769 रुपये प्रति सिलेंडर बिक रहा थ।
Published: 01 Mar 2023, 8:06 AM IST
देश में बीते कुछ सालों में रसोई गैस की कीमतों में तेजी से इजाफा हुआ है। पेट्रोलियम मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 1 अप्रैल, 2017 से 6 जुलाई, 2022 के बीच एलपीजी की कीमतों में 58 बार बदलाव किए गए। इससे एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 45 फिसदी की बढ़त हुई। अप्रैल 2017 में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 723 रुपये थी और जुलाई 2022 तक 45 फिसदी बढ़कर 1,053 रुपये हो गई। अब घरेलू रसोई गैस की कीमत 1,053 से बढ़कर 1103 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई।
Published: 01 Mar 2023, 8:06 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 01 Mar 2023, 8:06 AM IST