
पाकिस्तान के खिलाफ सिरीज के पहले वनडे मैच से दो दिन पहले इंग्लैंड के तीन खिलाड़ी और टीम प्रबंधन के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद संक्रमित सदस्यों को क्वारंटीन करते हुए टीम के अन्य खिलाड़ियों और सदस्यों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।
Published: undefined
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा, "सोमवार को ब्रिस्टल में पीसीआर टेस्ट किया गया था और बोर्ड पुष्टि करता है तीन खिलाड़ी और मैनेजमेंट के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। टीम के अन्य खिलाड़ी आईसोलेशन में भेजे गए हैं।"
Published: undefined
ऐसी स्थिति में ईसीबी को पाकिस्तान के साथ तय कार्यक्रम के अनुसार सीरीज कराने के लिए नई टीम का चयन करना होगा। ईसीबी ने कहा, "बोर्ड इस बात की पुष्टि करता है कि पाकिस्तान के खिलाफ रॉयल लंदन वनडे और विटालिटी टी20 तय कार्यक्रम के अनुसार होंगे। बेन स्टोक्स की टीम में वापसी होगी और वह टीम के कप्तान होंगे।"
Published: undefined
ईसीबी ने कहा, "इंग्लैंड और वेल्स के सार्वजनिक स्वास्थ्य और ब्रिस्टल के स्थानीय स्वास्थ्य प्रशासन के साथ समन्वय कर हम सरकार के क्वारंटीन प्रोटोकॉल के तहत काम करेंगे।"
ईसीबी ने बताया कि आने वाली टीम और सहायक स्टाफ के सदस्यों का पीसीआर टेस्ट किया जाएगा।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined