हालात

मोदी राज में दलित, गरीब, वंचित होना अपराध बन गया... राहुल गांधी ने हरियाणा में किशोर की हत्या पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि गणेश वाल्मीकि की हत्या और उसके परिवार के साथ बर्बरता सिर्फ एक अपराध नहीं है। यह बीजेपी-आरएसएस के मनुवादी सिस्टम का वह घिनौना चेहरा है जो आज भारत में बहुजनों के जीवन को सस्ता समझता है, जो उन्हें समानता और सम्मान का हकदार नहीं मानता।

मोदी राज में दलित, गरीब, वंचित होना अपराध बन गया... राहुल गांधी ने हरियाणा में किशोर की हत्या पर साधा निशाना
मोदी राज में दलित, गरीब, वंचित होना अपराध बन गया... राहुल गांधी ने हरियाणा में किशोर की हत्या पर साधा निशाना फोटोः सोशल मीडिया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा में एक दलित किशोर की हत्या की घटना का हवाला देते हुए गुरुवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में दलित और वंचित होना अपराध बन गया है। राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला दिया जिसमें कहा गया है कि हरियाणा के हिसार में पिछले दिनों 16 वर्षीय दलित किशोर गणेश वाल्मीकि की हत्या कर दी गई और लोगों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन भेजा है।

Published: undefined

कांग्रेस नेता ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जब सत्ता मनुवादी सोच की गोद में बैठती है, तो दलितों की जान की कोई कीमत नहीं बचती। हरियाणा के हिसार में दलित किशोर गणेश वाल्मीकि की हत्या और उसके परिवार के साथ हुई बर्बरता सिर्फ एक अपराध नहीं है। यह बीजेपी-आरएसएस के मनुवादी सिस्टम का वह घिनौना चेहरा है जो आज भारत में बहुजनों के जीवन को सस्ता समझता है, जो उन्हें समानता और सम्मान का हकदार नहीं मानता।’’

Published: undefined

राहुल गांधी ने कहा कि परिजनों का आरोप है कि गणेश की हत्या पुलिस ने की, 9 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और जब परिवार न्याय मांगने गया, तो उल्टा उन्हीं को प्रताड़ित किया गया। उन्होंने दावा किया कि यह कोई इकलौती घटना नहीं है और पिछले 11 सालों में दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के मामले बेलगाम बढ़ गए हैं।

Published: undefined

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि सत्ता में बैठी बीजेपी ने, भेदभाव के लिए हिंसा को खुली छूट दे दी है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘मोदी सरकार ने ना सिर्फ़ इन अत्याचारों पर चुप्पी साध ली है, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करके, पुलिस और प्रशासन को ऐसे अपराधों का हथियार और अपराधियों की ढाल बना दिया है। मोदी के दौर में दलित होना, गरीब होना, वंचित होना मानों अपराध बन गया है।’’

Published: undefined

उन्होंने कहा कि गणेश वाल्मीकि की मौत सिर्फ एक इंसान की नहीं, संविधान की हत्या है, बाबा साहेब आंबेडकर के सपनों की हत्या है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मैं पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं। यह सिर्फ एक परिवार के इंसाफ की लड़ाई नहीं, यह सामाजिक न्याय और भारत की आत्मा की लड़ाई है। दोषियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई हो - यही न्यूनतम न्याय है।’’

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...