हालात

जब हालात हो गए बेकाबू तो पीएम ने रद्द किया बंगाल का चुनावी दौरा

देश में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल का चुनावी दौरा रद्द कर दिया है।

फोटो: ANI
फोटो: ANI 

देश में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल का चुनावी दौरा रद्द कर दिया है। अब प्रधानमंत्री मोदी रैली करने की जगह शुक्रवार को देश में कोरोना की चुनौती को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं और ऑक्सीजन की उपलब्धता की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के मालदा में चुनावी रैली संबोधित करने वाले थे। लेकिन, देश के कई राज्यों में ऑक्सीजन के गहराते संकट और गंभीर मरीजों के इलाज में आ रही दिक्कतों को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार इस हालात की समीक्षा का निर्णय लिया है।

Published: undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ट्वीट के माध्यम से अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा, "कल, मौजूदा कोविड 19 स्थिति की समीक्षा के लिए उच्च-स्तरीय बैठकें करूंगा, इस कारण, कल पश्चिम बंगाल नहीं जाऊंगा।" बता दें कि देश में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। देश में संक्रमण के मामले अब प्रतिदिन तीन लाख के आंकड़े को भी पार कर गए हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...