
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने शनिवार को पहली लिस्ट घोषित कर दील। इस लिस्ट में बंगाल चुनाव के पहले और दूसरे चरण की कुल 57 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में सबसे प्रमुख नाम सुवेंदु अधिकारी का है। बीजपी ने सुवेंदु को ममता बनर्जी के खिलाफ नंदीग्राम सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। सुवेंदु अधिकारी, ममता बनर्जी सरकार में ही मंत्री थे और हाल में टीएमसी छो़ड़कर बीजेपी में आए हैं।
Published: undefined
वहीं इस लिस्ट में दूसरा बड़ा नाम पूर्व आईपीएस भारती घोष का है। बीजेपी ने उन्हें डेबरा सीट से टिकट दिया है। कभी ममता बनर्जी की करीबी आईपीएस अफसर मानी जाती रहीं भारती घोष ने 2017 में पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बाद भारती ने 2019 में बीजेपी ज्वाइन कर घाटल लोकसभा सीट से किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
Published: undefined
इसके अलावा बीजेपी ने मोयना सीट से क्रिकेटर अशोक विन्दा को टिकट दिया है। वहीं, बीजेपी ने बागमुंडी सीट आजसू को देने का फैसला किया है। बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिए गए फैसले के बाद आज पार्टी मुख्यालय में सचिव अरुण सिंह ने यह लिस्ट जारी की।
Published: undefined
बता दें कि पश्चिम बंगाल में कुल आठ चरणों में 294 सीटों के लिए चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को होगा। इसी तरह 1 अप्रैल, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को भी राज्य में मतदान होंगे। वोटों की गिनती दो मई को होगी और उसी दिन नतीजे आएंगे।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined