
चुनाव आयोग ने ‘लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन’ के कारण शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र पर 21 मई को पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया। चुनाव आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना 24 मई को होगी।
Published: undefined
सोमवार को राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से केवल 293 सीटों पर ही मतगणना होगी, क्योंकि भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिले की पूरी फाल्टा विधानसभा सीट के लिए 21 मई को पुनर्मतदान की घोषणा की थी।
Published: undefined
अधिकारी ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को फाल्टा में हुए मतदान में ‘गंभीर चुनावी गड़बड़ियों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन’ के कारण पुनर्मतदान का आदेश दिया गया है। आयोग ने अपने आदेश में कहा कि उसने बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ), जिला निर्वाचन अधिकारी, और अन्य क्षेत्र अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के साथ-साथ पर्यवेक्षकों से प्राप्त जानकारी और उपलब्ध रिकॉर्ड सामग्री का सावधानीपूर्वक अवलोकन करने के बाद यह निर्णय लिया है।
आदेश में कहा गया है कि पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में ‘मतदाताओं को डराने-धमकाने, बूथ के अंदर अनाधिकृत उपस्थिति और संभावित छेड़छाड़ के आरोपों को उजागर किया गया है।’ आयोग ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे ‘‘किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की पुनरावृत्ति को रोकने’’ के लिए पर्याप्त केंद्रीय बलों और सूक्ष्म पर्यवेक्षकों की तैनाती और वेबकास्टिंग सुविधाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करें।
Published: undefined
चुनाव आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाए और कड़ी निगरानी रखी जाए। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आपके बांग्ला विरोधी गुजराती गिरोह और उनके कठपुतली ज्ञानेश कुमार के लिए मेरे ‘डायमंड हार्बर मॉडल’ में जरा सी भी सेंध लगाने के लिए 10 जन्म भी पर्याप्त नहीं होंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अपनी पूरी ताकत लगा दो। मैं केंद्र सरकार को चुनौती देता हूं - फाल्टा आओ। अपने सबसे ताकतवर नेता को भेजो, दिल्ली से किसी एक ‘गॉडफादर’ को भेजो। अगर हिम्मत है तो फाल्टा में चुनाव लड़ो।’’ बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में, 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को हुए हैं। मतगणना चार मई को होगी।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined