हालात

बंगालः एक घंटे तक आसमान में घूमता रहा ममता बनर्जी का विमान, मौसम साफ होने पर सुरक्षित उतरा

एक समय ऐसा भी विचार किया गया कि यदि मौसम में सुधार नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री की चार्टर्ड फ्लाइट को पास के किसी हवाई अड्डे पर डायवर्ट किया जा सकता है। हालांकि, मौसम में सुधार हुआ और विमान सुरक्षित रूप से उतर गया, जिससे सभी संबंधित लोगों को राहत मिली।

बंगालः एक घंटे तक आसमान में घूमता रहा ममता बनर्जी का विमान, मौसम साफ होने पर सुरक्षित उतरा
बंगालः एक घंटे तक आसमान में घूमता रहा ममता बनर्जी का विमान, मौसम साफ होने पर सुरक्षित उतरा फोटोः IANS

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का चार्टर्ड विमान कोलकाता में खराब मौसम के कारण काफी देर तक हवा में घूमता रहा। करीब एक घंटे से अधिक समय बाद कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग की अनुमति मिलने के बाद उनका विमान आखिरकार शाम लगभग 5.30 बजे सुरक्षित लैंडिंग करने में सफल रहा।

Published: undefined

मुख्यमंत्री दिन में पश्चिम बर्दवान और बीरभूम जिलों में कई चुनावी रैलियों में भाग लेने के बाद इसी विमान से लौट रही थीं। विमान को शाम 4 बजे के करीब कोलकाता हवाई अड्डे पर लैंड करना था। चार्टर्ड विमान ने पश्चिम बर्दवान जिले के अंडाल हवाई अड्डे से 3.30 बजे उड़ान भरी थी। विमान के कोलकाता पहुंचने के बाद पायलट ने लैंडिंग की अनुमति के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया, लेकिन भारी बारिश और तेज हवा के कारण अनुमति नहीं दी गई।

Published: undefined

इसके बाद, चार्टर्ड विमान एक घंटे से अधिक समय तक हवा में ही चक्कर लगाता रहा। अंततः, मौसम में सुधार होने पर एटीसी ने विमान को लैंडिंग की अनुमति दी। शाम लगभग 5:30 बजे विमान कोलकाता हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गया। विमान की लैंडिंग के बाद ममता इस मामले पर मीडिया से बात किए बिना हवाई अड्डे से अपने आवास के लिए रवाना हो गईं।

Published: undefined

हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि विपरीत मौसमी परिस्थितियों के कारण मुख्यमंत्री का विमान कोलकाता में कुछ देर तक उतर नहीं पाया था। अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण हवाईअड्डे पर विमान परिचालन लगभग 20 मिनट के लिए अस्थायी रूप से स्थगित करना पड़ा। मुख्यमंत्री का विमान मौसम में सुधार होने के बाद अंतत: शाम 5.19 बजे सुरक्षित उतर गया।

Published: undefined

कोलकाता हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री की चार्टर्ड फ्लाइट ही एकमात्र ऐसी फ्लाइट नहीं थी, जिसे खराब मौसम के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। कुछ समय के लिए खराब मौसम के कारण सभी फ्लाइटों के आगमन और प्रस्थान प्रभावित हुए। घटनाक्रम से अवगत सूत्रों ने बताया कि एक समय ऐसा भी विचार किया गया था कि यदि मौसम में सुधार नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री की चार्टर्ड फ्लाइट को पास के किसी हवाई अड्डे पर डायवर्ट किया जा सकता है। हालांकि, मौसम में सुधार हुआ और विमान सुरक्षित रूप से उतर गया, जिससे सभी संबंधित लोगों को राहत मिली। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में अगले महीने दो चरणों 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होंगे और परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined