हालात

बेंगलुरु कैफे विस्फोट मामला: लश्कर मॉड्यूल से जुड़े ब्लास्ट के तार, कई राज्यों में NIA की छापेमारी

बेंगलुरु कैफे विस्फोट मामले एनआईए ने तमिलनाडु और कर्नाटक समेत देश के कई अन्य स्थानों पर सुबह छापेमारी शुरू हुई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) बेंगलुरु कैफे विस्फोट मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को तमिलनाडु में दो स्थानों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

ये छापेमारी चेन्नई और कुड्डालोर में की जा रही है। एनआईए सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि तमिलनाडु और कर्नाटक समेत देश के कई अन्य स्थानों पर सुबह छापेमारी शुरू हुई।

एनआईए इस जानकारी के बाद जांच कर रही है कि लश्कर-ए-तैयबा के दक्षिण भारतीय कमांडर थडियानटविडा नसीर ने बेंगलुरु सेंट्रल जेल में कुछ युवाओं को प्रशिक्षित किया था और उनमें से कई अब जेल से बाहर हैं।

एनआईए सूत्रों के मुताबिक, रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट की जांच इन युवाओं पर केंद्रित है और इनमें से कुछ के तार तमिलनाडु के कुड्डालोर और चेन्नई से जुड़े हुए हैं।

1 मार्च को बेंगलुरु के आईटी हब व्हाइटफील्ड में रामेश्वरम कैफे में विस्फोट हुआ था। इसमें कम से कम दस लोग घायल हो गए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम