हालात

कर्नाटक: बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा, 40 फुट ऊंचाई से गिरी चट्टान, खदान में काम कर रहे 9 मजदूरों की मौत

कर्नाटक के बेंगलुरु दक्षिण तालुका के मदापटना स्थित पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से 9 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के दक्षिण तालुका के मदापटना इलाके में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक पत्थर की खदान में काम के दौरान अचानक भारी चट्टान गिरने से 9 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक मजदूर बिहार और असम के रहने वाले थे और रोजाना मजदूरी के आधार पर खदान में काम करते थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

Published: undefined

40 फुट ऊंचाई से गिरी चट्टान, बचने का नहीं मिला मौका

पुलिस के अनुसार, हादसे के समय सभी मजदूर खदान में पत्थर तोड़ने का काम कर रहे थे, तभी अचानक एक विशाल चट्टान उनके ऊपर आ गिरी। प्रत्यक्षदर्शी एक मजदूर ने बताया कि उस समय खदान में करीब 18 मजदूर काम कर रहे थे और चट्टान लगभग 40 फुट की ऊंचाई से गिरी थी। ऊंचाई अधिक होने के कारण मजदूरों को संभलने या बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला और कई लोग मलबे के नीचे दब गए।

Published: undefined

मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी

हादसे में घायल हुए मजदूरों को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, घायलों की सही संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार कई मजदूर घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके को घेरकर राहत कार्य शुरू कर दिया। अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि कहीं कोई अन्य मजदूर अब भी मलबे के नीचे तो नहीं फंसा है।

Published: undefined

हादसे के कारणों की जांच शुरू

पुलिस ने मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि चट्टान गिरने की वजह क्या थी और खदान में सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं। यदि जांच में किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की, शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में बारिश, मुंबई में जलभराव की स्थिति, बेंगलुरु में पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से 7 की मौत

  • ,
  • 'देश को ‘पर्यावरणीय आपदा’ की ओर ले जा रही ग्रेट निकोबार परियोजना', जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

  • ,
  • वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह न देने पर सुनील गावस्कर ने उठाए सवाल, कहा- यह देरी उन पर दबाव डालेगी

  • ,
  • मौसम अपडेट: यूपी-बिहार, MP समेत 19 राज्यों में आज बारिश के आसार, कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान

  • ,
  • FIFA: सदियों तक याद रखने वाला मैच, बेल्जियम ने हार के मुंह से ऐसे छीनी जीत, वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे लेट गोल दागा