हालात

केजरीवाल से तिहाड़ जेल में आज नहीं मिल पाएंगे भगवंत मान और संजय सिंह, AAP ने दी जानकारी

आप ने कहा, "तिहाड़ जेल ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। कल (मंगलवार को) भगवंत मान और संजय सिंह का केजरीवाल से मिलने का समय तय हुआ था। अब, मिलने के लिए तिहाड़ जेल नए समय के बारे में जानकारी देगी।"

फोटो- विपिन
फोटो- विपिन 

आम आदमी पार्टी (आप) का कहना है कि पंजाब सीएम भगवंत मान और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह बुधवार को तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगे।

आप ने कहा, "तिहाड़ जेल ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। कल (मंगलवार को) भगवंत मान और संजय सिंह का केजरीवाल से मिलने का समय तय हुआ था। अब, मिलने के लिए तिहाड़ जेल नए समय के बारे में जानकारी देगी।"

जेल सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन को सीएम केजरीवाल से मुलाकात का पत्र मिला था। आज, तिहाड़ के डीआईजी पत्र का जवाब देंगे। डीआइजी के जवाब से सुरक्षा के बारे में जानकारी मिलेगी और बैठक की कुछ तारीखें सुझायी जाएंगी। उसके बाद उन तारीखों पर अगर संजय सिंह और सीएम भगवंत मान चाहें तो सीएम केजरीवाल से मिल सकते हैं।

सीएम केजरीवाल को कथित उत्पाद शुल्क घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। इस वक्त सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: INDIA गठबंधन का ‘जन-महाभियोग’, खड़गे ने रखा CEC के खिलाफ प्रस्ताव, मीरा बोलीं- निष्पक्ष नहीं ज्ञानेश

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल

  • ,
  • कांग्रेस ने IDBI बिक्री प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठाए सवाल, जयराम बोले- फेयरफैक्स की बोली खुलने वाले दिन ही...

  • ,
  • नहीं रहे 'कांटे' और 'काबिल' के डायरेक्टर संजय गुप्ता, 59 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम

  • ,
  • मानहानि केस: यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली की अदालत ने जारी किया नया जमानती वारंट