हालात

उत्तराखंड के पूर्णागिरि मेले में बड़ा हादसा, बस के नीचे दबने से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 8 घायल

हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को टनकपुर अस्पताल लाया गया। कुछ लोगों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि कुछ घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि के मेले में गुरुवार नवरात्र के दूसरे दिन सुबह सुबह बेहद ही दुखद हादसा हो गया। उत्तराखंड के चंपावत में ठूलीगाड़ पाकिर्ंग में एक बस श्रद्धालुओं के उपर चढ़ गई। हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि 8 घायल हो गए हैं। मृतक यूपी के बहराइच जिले के रहने वाले थे।

दरअसल, गुरुवार को ठुलीगाड़ के पास यात्री पार्किं ग में खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए।

हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को टनकपुर अस्पताल लाया गया। कुछ लोगों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि कुछ घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्णागिरि हादसे में गहरा दुख जताया है। उन्होंने फोन कर अधिकारियों से हादसे की पूरी अपडेट ली है। वहीं घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा देने के निर्देश भी दिए है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हिरासत में लिए जाने पर राहुल गांधी का ऐलान, 'मोदी जी, सारी ताकत लगा लो, छात्रों की इंसाफ की लड़ाई अब नहीं रुकेगी'

  • ,
  • जंतर-मंतर पर आज फिर प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ उमड़ी, लोग अब पीछे हटने के मूड में नहीं, जोश पहले से ज्यादा हाई

  • ,
  • खेल: गौतम गंभीर के निर्णयों पर श्रीकांत ने उठाए सवाल और स्वेदश पहुंची अर्जेंटीना की टीम का शानदार स्वागत

  • ,
  • प्रधानमंत्री आवास के सामने धरने में शामिल हों- राहुल गांधी ने हर देशभक्त भारतीय के लिए जारी की अपील

  • ,
  • सिक्किम सुरंग हादसा: एनएचपीसी ने कहा, फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश जारी, अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत