
उत्तराखंड के चमोली जिले में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बड़ा हादसा हुआ है। करंट लगने से 15 लोगों की मौत हो गई है। करंट लगने के बाद सभी को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से यह हादसा हुआ। कई लोग घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चमोली के एसपी परमेंद्र डोभाल ने यह जानकारी दी है।
Published: 19 Jul 2023, 1:37 PM IST
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि करंट लगने से 15 लोगों की मृत्यु की सूचना मिल रही है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और 5 होम गार्ड भी हादसे का शिकार हुए हैं। जांच जारी है।
Published: 19 Jul 2023, 1:37 PM IST
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। पुलिस, SDRF और बचाव दल मौके पर उपस्थित हैं। घटना के जांच के भी आदेश दिए गए हैं। दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Published: 19 Jul 2023, 1:37 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 19 Jul 2023, 1:37 PM IST